)
नई दिल्ली: सारा अली खान (Sara Ali Khan) हालही में अपनी एक वीडियो को लेकर खूब चर्चा में थी. इस वीडियो में वह स्पॉट गर्ल को पानी में धक्का देती दिख रही है. सारा की इस हरकत हो उनके फैंस ने गलत बताया था. जिसके बाद अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ऐसी बात कही है कि सारा के साथ उनके फैंस को काफ़ी चुभ सकती है.
खतरनाक इंसान हैं सारा
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने सारा अली खान की ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और उनकी इस हरकत को इंसानियत के खिलाफ़ बता दिया. मथिरा ने कहा- "मैं इस वीडियो के आने से पहले सारा अली खान को बहुत पसंद करती थी. लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद लगता है कि सारा एक खतरनाक इंसान है. कोई भी बड़ा सितारा हो सकता है लेकिन अगर वो इंसान नहीं हैं तो मुझे खेद है कि आप कोई नहीं हैं."

यूजर्स ने भी दिया था ऐसा रिएक्शन
सारा की इस हरकत को बहुत से लोग नॉर्मल ले रहे थे, वहीं बहुत से लोग आलोचना कर रहे थे. वीडियो सामने आने के बाद, कई यूजर्स ने भी सारा की इस हरकत को गलत ठहराया, और इसे प्रैंक का दर्जा देने से इंकार कर दिया था. यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट लिखा था कि- यह बिल्कुल कूल नहीं था. वहीं एक यूजर ने लिखता है 'इसे प्रैंक कैसे कह सकते हैं'.
क्या है वीडियो में
सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की. वीडियो में सारा ने सफेद रंग की बिकिनी पहनी हुई थीं. वीडियो में पोज़ देने के बाद सारा अचानक अपने बराबर में खडी महिला को स्वीमिंग पूल में धक्का दे देती हैं. हालांकि वीडियो की शुरूआत में यह बिलकुल प्रतीत नहीं हो रहा था कि सारा ऐसी हरकत करेंगी.