पायल ने आगे कहा, 'इस बार उसने मुझे अपने घर पर बुलाया. वह स्मोकिंग कर रहा था, मैं वहीं बैठी रही. कुछ देर बाद वह मुझे दूसरे कमरे में ले गया.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: अदाकारा पायल घोष फिल्म मेकर अनुराग कश्यप पर जिंसी इस्तेहसाल का इल्ज़ाम लगाने का बाद वो खुलकर सामने आ गई हैं. एक इंटरव्यू में पायल ने बताया है कि अनुराग मेरे सामने सारे कपड़े उतार कर न्यूड हो गए थे. उन्होंने आगे बताया कि अनुराग कश्यप ने मुझे बताया कि जो लड़कियों उनके साथ काम करती हैं वे उनके साथ 'गाला टाइम' बिताते हैं.'
पायल ने उस वारदात को याद करते हुए कहा, 'मैं उनसे यारी रोड में मौजूद उनके दफ्तर में मिलने गई थी. वह किसी और से बात कर रहे थे इसीलिए मैं वापस आ गई. अगले दिन उन्होंने मुझे फोन करके कहा कि मैं कुछ भी ग्लैमरस न पहनूं ताकि मैं अभिनेत्री लगूं. मैं सलवार कमीज में उनसे मिलने गई. उसने मेरे लिए खाना बनाया और मेरी प्लेट भी उठाई. मैं कुछ देर बाद वहां से चली आई, लेकिन उसने फिर से मैसेज कर मुझे आने का कहा तो मैंने मना कर दिया, क्योंकि काफी देर हो चुकी थी. फिर मुझसे पूछा कि मेरे साथ कौन रहता है.' इसके दो या तीन दिन बाद वह फिर कश्यप से मिलीं और तभी यह वारदात हुई.
पायल ने आगे कहा, 'इस बार उसने मुझे अपने घर पर बुलाया. वह स्मोकिंग कर रहा था, मैं वहीं बैठी रही. कुछ देर बाद वह मुझे दूसरे कमरे में ले गया. वहां उसकी बीवी कल्कि कोचलिन के कई जूते रखे थे, उसने मुझे वह जूते दिखाते हुए कहा कि 'मेरी बीवी अमेरिका चली गई है. वह मुझसे नाराज़ है. इसके बाद अनुराग ने एक एडल्ट फिल्म देखना शुरू कर दिया. मैं डर गई. इसके बाद वह अचानक मेरे सामने न्यूड हो गया और मुझसे अपने कपड़े निकालने के लिए कहा. मैंने कहा, 'सर मैं कंफर्टेबल नहीं हूं.'
उन्होंने आगे कहा, 'अनुराग ने कहा कि मैंने जिन अदाकारों के साथ काम किया है, वे मेरे सिर्फ एक कॉल पर मेरे पास आने के लिए तैयार हैं. तब मैंने फिर से कहा कि मैं कंफर्टेबल नहीं हूं और बीमार हूं. किसी तरह मैं वहां से भागी. इसके बाद मैं उनसे कभी नहीं मिली. उसने कई बार मुझसे मिलने के लिए कहा. मैं आज तक वो वारदात नहीं भूल पाई और वो मुझे बहुत परेशान करती है.'
इस मामले पर इतनी देर से चुप्पी तोड़ने के सवाल पर पायल ने कहा कि, 'मैंने कई बार इस बारे में बोलना चाहा लेकिन मेरे परिवार और करीबी दोस्तों ने मुझे चुप रहने के लिए कहा ताकि मुस्तकबिल में मुझे किसी तरह का मसला पेश न आए लेकिन हमें ऐसे लोगों की बात करनी चाहिए जो अपनी पोजीशन का गलत इस्तेमाल करते हैं.'
Zee Salaam LIVE TV