)
नई दिल्ली: लॉकडाउन के दौरान मजबूर और बेसहारा लोगों के लिए मसीहा बने बॉलीवुड अदाकार सोनू सूद आज कल अपनी किसी न काम नेक काम को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. अक्सर देखा गया है सोनू सूद को जिसने भी एक आवाज़ लगाई है वो उसके लिए हाज़िर रहे हैं उनकी हर मुमकिन मदद भी पहुंचाते हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर उनका एक ट्वीट वायरल हो रहा, जो उन्होंने एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए दिया है.
बस, ट्रेन और प्लेन की टिकट के इलावा मुझे कोई टिकट दिलवाना नहीं आता मेरे भाई। https://t.co/qULDxegoLW
— sonu sood (@SonuSood) September 16, 2020
दरअसल, एक यूजर ने सोनू को ट्वीट कर कहा, 'असेंबली इंतेखाबात लड़ना है और जीत कर खिदमत करनी है. बस सोनू सर आप सिर्फ मुझे भाजपा से टिकट दिला दो.' जिसके बाद सोनू सूद ने ऐसा जवाब दिया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है. इस ट्वीट का जवाब देते हुए सोनू ने लिखा, 'बस, ट्रेन और प्लेन की टिकट के अलावा मुझे कोई टिकट दिलवाना नहीं आता मेरे भाई.' सोनू के इस जवाब ने एक फिर ट्विटर पर लोगों का दिल जीत लिया और लोग इस ट्वीट को लाइक और रीट्वीट कर रहे हैं.
Zee Salaam LIVE TV