1/8Turkish Actresses: तुर्किये (तुर्की) की महिलाओं को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिना जाता है. हाल ही में एक इंटरनेशनल सर्वे में भी तुर्की को खूबसूरत महिलाओं वाले देशों में शामिल किया गया है. तुर्की की कई अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती, स्टाइल और अभिनय के दम पर देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी करोड़ों की फैन फॉलोइंग है. आज हम आपको ऐसी ही कुछ तुर्की अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. आइए जानते हैं इनके बारे में...
2/8तुर्किए की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस हैंडी एर्सेल हैं. 32 साल की हैंडी ने तुर्किए टीवी सीरियल्स के जरिए दुनियाभर में बड़ी पहचान बनाई है. इंस्टाग्राम पर उनके 3.2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
3/8ओज़गे यागिज़ ने हाल के सालों में कई लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया है. उनकी खूबसूरती और एक्टिंग की वजह से उन्हें काफी पसंद किया जाता है. ओज़गे 2026 में नए टीवी सीरियल्स के साथ दर्शकों के बीच वापसी कर सकती हैं.
4/8जेमरे बायसेल ने 'गुल्लर वे गुनाहलार' (Roses and Sins) नाम की सीरीज से टीवी पर वापसी की है, जिसमें वह अभिनेता मुरात यिलदिरिम के साथ नजर आ रही हैं.
5/82005 में जन्मी सु बुर्जू याज़गी कोस्कुन को 'कार्देशलेरिम' (My Siblings) सीरीज से बड़ी पहचान मिली. मनोरंजन जगत की रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें 2026 में आने वाले कई नए प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिले हैं.
6/823 साल की जेमरे अर्दा सबसे युवा तुर्की अभिनेत्रियों में से एक हैं. वह अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली फिल्म 'आशिक वेसेल' से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं.
7/8सिला तुर्कोग्लू को 'किज़िलजिक शेरबेती' (Cranberry Sorbet) में डोगा के किरदार से काफी लोकप्रियता मिली. उन्होंने 2025 के आखिर में यह शो छोड़ दिया था और अब जल्द ही एक नए टीवी प्रोजेक्ट के साथ वापसी कर सकती हैं.
8/8अफरा साराचोग्लू को 'याली चापकिनी' (The Golden Boy) से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली. वह जनवरी में शुरू होने वाली नई टीवी सीरीज 'A.B.I' में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी.