Aditi Rao Haidri Birthday: आधी हिन्दू और आधी मुसलमान है ये एक्ट्रेस; परदादा रह चुके हैं प्रधानमंत्री

Published: Oct 28, 2025, 03:50 PM IST|Updated: Oct 28, 2025, 03:50 PM IST
बॉलीवुड और दक्षिण फिल्मों की मशहूर अदाकारा अदिति राव हैदरी का आज जन्मदिन है.  उनका जन्म 28 अक्टूबर 1978 को हैदराबाद में हुआ था. इस लिहाज से वो वो 47 साल की हो गई हैं. अदिति राव हैदरी हैदराबाद के एक शाही घराने से ताल्लुक रखती हैं.

Aditi Rao Haidri Birthday: बॉलीवुड और दक्षिण फिल्मों की मशहूर अदाकारा अदिति राव हैदरी का आज जन्मदिन है.  उनका जन्म 28 अक्टूबर 1978 को हैदराबाद में हुआ था. इस लिहाज से वो वो 47 साल की हो गई हैं. अदिति राव हैदरी हैदराबाद के एक शाही घराने से ताल्लुक रखती हैं. उनके परिवार के आधे लोग हिन्दू तो आधे मुसलमान है. उनके परदादा अकबर हैदरी आज़ादी के पहले कभी हैदराबाद के प्रधानमंत्री रहे चुके हैं.  उनके चाचा मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी असम के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं.