)
अरबाज खान इन दिनों एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर मीडिया में छाए हुए हैं. दिसंबर 2023 में अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट सूरह खान से निकाह किया था.
)
मंगलवार को अरबान खान और सूरह खान को मेटरनिटी क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसकी वीडियों 'पिंकविला' ने अपने इंस्ट्राग्राम पर शेयर की है और उनका यह वीडियों इटरनेट पर छाया हुआ है.
)
वायरल हुए वीडियों में अरबाज खान सूरह का ख्याल रखते हुए नजर आ रहे हैं. उनके ख्याल रखने के अंदाज और क्लिनिक के बाहर स्पॉट होने के बाद से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कपल जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं.
)
हालांकि इस मामले की अभी कोई कन्फर्मेशन नहीं आई है. लेकिन, कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस खूबसूरत कपल के पैरेंट्स बनने का दावा किया जा रहा है.
)
वायरल वीडियों के बाद से फैंस ने कपल को मुबारकबाद देना शुरू कर दिया है. इस खबर पर कपल के तरफ से कोई बात नहीं कही गई हैं. फैंस को अब कपल की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट की बेसब्री से इंतजार हैं.
)
गौरतलब है कि ईंद के वक्फ जब इन कपल को एक साथ स्पॉट किया गया था, तब भी फैंस ने सूरह खान के लुक को देखकर कयास लगाए कि कपल पैरेंट्स बनने वाले हैं.
)
अब मेटरनिटी क्लिनिक के बाहर स्पॉट होने वाले वीडियों ने फैंस के कयास पर मोहर लगाने का काम कर दिया है. इस वीडियों के वायरल होने के बाद से फैंस की नजरे कपल की हर एक्टिविटी पर टिकी हुई हैं.
)
आपको बता दें कि शूरा खान अरबाज की दूसरी बीवी है. इससे पहले उनका निकाह मलाइका अरोड़ा से हुआ था और दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान खान है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़