Advertisement
trendingPhotos,recommendedPhotos/zeesalaam/zeesalaam2765347
Zee SalaamPhotosआठ ऐसी हिन्दू एक्ट्रेस , जिन्होंने मुस्लिम सेलेब्रिटीज से किया निकाह
photoDetails0hindi

आठ ऐसी हिन्दू एक्ट्रेस , जिन्होंने मुस्लिम सेलेब्रिटीज से किया निकाह

वैसे तो कई फिल्मों में आपने देखा होगा कि दोनों प्रेमियों ने समाज की बाधाओं से लड़कर इंटर-रिलिजन शादी की हैं. लेकिन, ऐसी ही कुछ कहानियां हमारे बॉलीवुड में भी देखने को मिली है. जहां सेलिब्रिटीज ने कई परेशानियों का सामना करने के बाद भी एक-दूसरे से निकाह किया हैं.

सोनाक्षी सिन्हा और जाहिर इकबाल

1/8
 सोनाक्षी सिन्हा और जाहिर इकबाल

सोनाक्षी सिन्हा ने 2024 में जाहिर इकबाल से कोर्ट मैरिज किया है, जिसके बाद कपल ने ग्रैंड वलीमा रखा था. जाहिर इकबाल के साथ कई तस्वीरें और फनी वीडियो सोनाक्षी सिन्हा इंस्ट्राग्राम पर शेयर करती रहती हैं. इन पोस्ट को कई लोग पसंद करते है,तो कई लोग ट्रोल भी करते हैं. हालांकि एक्ट्रेस हमेशा ही अपने पति के पक्ष में बोलती नजर आई हैं. 

शाहरुख खान और गोरी छिब्बर

2/8
शाहरुख खान और गोरी छिब्बर

बॉलीवुड के किंग खान रोमंटिक फिल्मों के लिए ज्यादा मशहूर है.  उन्होंने अपने इस ऑन-स्क्रीन व्यवहार को निजी जिंदगी में भी अहम जगह दी है. शाहरुख खान ने गौरी छिब्बर से निकाह किया है. गौरी एक हिन्दू, ब्राह्मण परिवार से हैं. दोनों प्रेमियों ने 1991 में निकाह किया था और अब यह कपल सबके लिए एक मिशाल है.

शर्मिला टैगोर और नवाब मोहम्मद मंसूर अली खान

3/8
शर्मिला टैगोर और नवाब मोहम्मद मंसूर अली खान

बॉलीवुड के पिछले दशकों में सबसे मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगौर ने मुस्लिम क्रिकेटर नवाब मोहम्मद मंसूर अली खान के साथ 1968 में निकाह किया था. नवाब मंसूर अली खान भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्तन थे. इन दोनों कपल के बच्चें सैफ अली खान और सोहा अली खान ने भी हिन्दू परिवार में शादी की हैं. इनकी एक और बड़ी बेटी हैं, जिनका नाम सबा पटौदी हैं. 

सैफ अली खान और अमृता सिंह

4/8
 सैफ अली खान और अमृता सिंह

बॉलीवुड के पटौदी खान ने 1991 में अपनी उम्र से 12 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह से निकाह किया था. दोनों कपल ने तीन महीने डेट करने के बाद शादी की थी. लेकिन, इनकी साल ज्यादा लम्बें वक्त तक नहीं चली और 2004 में दोनों का तलाक हो गया हैं. इसके आठ साल बाद एक्टर ने दूसरी शादी कर ली हैं.

 

सैफ अली खान और करीना कपूर

5/8
सैफ अली खान और करीना कपूर

सैफ अली खान ने करीना कपूर को पांच साल तक डेट करने के बाद 2012 में दूसरा निकाह किया है. करीना कपूर अकसर ही अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं. कपल के दो बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान हैं.

 

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान

6/8
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान

भले ही अब अरबाज खान और सुराह खान शादीशुदा हैं. लेकिन, अरबाज ने पहले 2017 में मलाइका अरोड़ा से निकाह किया था. उस वक्त अरबाज खान एक्टर के साथ-साथ फिल्म डायरेक्टर भी थे. दोनों ही कपल ने 2017 में अचानक से तलाक की न्यूज फैंस को दी थी. इसके बाद 2023 में अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट से निकाह किया है.

अमृता अरोड़ा और शकील लदाक

7/8
अमृता अरोड़ा और शकील लदाक

मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन ने भी मुस्लिम परिवार में शादी की हैं. अमृता अरोड़ा ने 2009 में एक बिजनेस मैन शकील लदाक से शादी की हैं. अमृता अरोड़ा शकील लदाक की दूसरी पत्नी है. इन दोनों कपल की मुलाकात भी शकल लदाक की पहली पत्नी निशा राणा के जरिए हुई थी. इन कपल के दो बेटे अज़ान और रयान हैं.

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद

8/8
स्वरा भास्कर और फहाद अहमद

 फिल्म 'प्रेम रतन धन पायों' में सलमान खान की बहन को रोल अदा करने वाली स्वरा भास्कर ने 2023 में मुस्लिम युवा नेता फहाद अहमद से निकाह किया हैं. वैसै तो बॉलीवुड में कई कपल ने हिन्दू-मुस्लिम में शादी की है. लेकिन, इन कपल की शादी ने हिन्दू-मुस्लिम के बीच बहस छेड़ दी थी. फहाद खान से निकाह के बाद हिन्दू समुदाय ने स्वरा भास्कर पर फिल्मों से प्रतिबंधित करने की मांग की थी. अब इन कपल की एक बेटी हैं, जिसका नाम रबिया है.