Jannat Zubair Umrah Photos: जन्नत जुबैर उमराह करने पहुंची हैं. उन्होंने अपने भाई के साथ इस दौरान खीची हुईं कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. आपको बता दें इससे पहले शाहरुख खान भी उमराह के लिए गए थे.
Jannat Zubair Umrah Photos: सोशल मीडिया इन्फ्यूसर जन्नत जुबैर उमराह करने गई हैं. उन्होंने इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं. आपको बता दें जन्नत जुबैर काफी पॉप्युलर हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 45 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. आपको जानकारी के लिए बता दें इससे पहले बॉलीवुड किंग खान भी उमराह करने पहुंचे थे.
1/7जन्नत जुबैर कुछ दिन पहले उमराह करने पहुंची थीं. अब उन्होंने उमराह मुकम्मल होने पर तस्वरें शेयर की हैं.
2/7जन्नत ने अपने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर किया है. जिसमें वह एहराम बांधे खड़ी हैं.
3/7इन तस्वीरों में जन्नत के साथ उनके भाई अयान जुबैर भी दिखाई दे रहे हैं. वह मक्का शरीफ के पास खड़े हैं.
4/7इन तस्वीरों को जन्नत ने जुमा के दिन शेयर किया है. जिसपर उन्होंने कैप्शन दिया है. जुमा मुबारक, आज हमने हमरा पहला उमराह किया है. अल्हम्दुलिल्लाह
5/7जन्नत की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है. लोग उनके लिए दुआ कर रहे हैं.
6/7वहीं दूसरी तस्वीरों में जन्नत हिजाब पहने मदीना में खड़ी हैं. वह खुदा को शु्क्रिया अदा करती नजर आ रही हैं.
7/7जन्नत पिछले कई दिनों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उमराह की तस्वीरें और वीडियो साझा कर रही हैं.