Advertisement
trendingPhotos,recommendedPhotos/zeesalaam/zeesalaam3035242
Zee SalaamPhotosDia Mirza: माँ हिन्दू-बाप इसाई फिर किस धर्म को मानती हैं दीया मिर्ज़ा; फेल हो जाएगा आपका अंदाजा!
photoDetails0hindi

Dia Mirza: माँ हिन्दू-बाप इसाई फिर किस धर्म को मानती हैं दीया मिर्ज़ा; फेल हो जाएगा आपका अंदाजा!

मशहूर अभिनेत्री और सिर्फ 18 की उम्र में मिस एशिया पैसिफिक अवार्ड जीतने वाली दीया मिर्जा का आज जन्मदिन है. वो 9 दिसम्बर को 44 साल की हो गयी हैं. दीया मिर्जा सिर्फ एक काबिल और खूबसूरत एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक सोशल वर्कर भी हैं. उनका जीवन लाखों लड़कियों और महिलाओं को प्रेरित करता है.

1/8

महज 20 साल की उम्र में बतौर मॉडल करियर की शुरुआत करने वाली दीया मिर्जा की गिनती आज फिल्म इंडस्ट्री की कामयाब अभिनेत्रियों में की जाती है. उन्हें असली पहचान 'रहना है तेरे दिल में (RHTDM)' की 'रीना मल्होत्रा' ने दिलाई थी. इस फिल्म के गीत ' ज़रा- ज़रा बहकता है आज तो मेरा दिल' ने दीया मिर्ज़ा को उनके चाहने वालों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया था. 2001 में आई RHTDM फिल्म में दीया मिर्ज़ा के साथ आर. माधवन और सैफ अली खान ने लीड रोल प्लाई किया था. 

 

2/8

दीया मिर्ज़ा न सिर्फ एक कामयाब अभिनेत्री हैं, बल्कि वो एक पर्यावरण प्रेमी और सोशल वर्कर भी हैं. वो अलग-अलग सामाजिक मुद्दों पर मुखर रहती हैं, और लोगों के बीच जन-जागरुकता फैलाती रहती हैं. यहाँ तक कि 9 दिसम्बर को भी अपना जन्मदिन उन्होंने स्कूल के बच्चों के साथ मनाया और वहां उनकें वेस्ट मैनेजमेंट का सन्देश दिया.

 

3/8

दीया मिर्ज़ा का जन्म 9 दिसंबर 1981 को हैदराबाद में हुआ था. उनके पिता फ्रैंक हैंडरिच जर्मन ग्राफिक और आर्किटेक्चर डिजाइनर थे, जबकि मां दीपा मिर्जा बंगाली इंटीरियर डिजाइनर और लैंडस्केप आर्टिस्ट हैं. जब दीया मिर्ज़ा सिर्फ साढ़े चार साल की थीं, तब उनके माता-पिता एक दूसरे से अलग हो गए थे. फिर उनकी माँ ने एक मुस्लिम अहमद मिर्ज़ा से शादी कर ली. इस तरह दीया मिर्ज़ा ने अपने सौतेले पिता का सरनेम अपना लिया, लेकिन वो किसी धर्म को नहीं मानती हैं.  

 

4/8

दीया मिर्ज़ा ने अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढाई की है. कॉलेज के दिनों में ही दीया मिर्ज़ा ने एक मीडिया फर्म में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की नौकरी शुरू कर दी थी. इसी दौरान वह कई बड़े ब्रांड्स के लिए प्रिंट और टीवी विज्ञापनों में मॉडलिंग करने लगीं.

5/8

साल 2000 में दीया मिर्ज़ा ने मिस इंडिया में हिस्सा लिया और रनर-अप बनीं. इसके बाद मिस एशिया पैसिफिक का खिताब जीतकर उन्होंने पूरे देश का नाम रोशन किया था. उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी. बॉलीवुड में दीया मिर्ज़ा को फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से पहला ब्रेक मिला था. साल 2001 में आई फिल्म में दीया मिर्ज़ा की सादगी, गंभीरता और खूबसूरती को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. 

6/8

'रहना है तेरे दिल में' के बाद दीया मिर्ज़ा ने 'संजू', 'सलाम मुंबई', 'एसिड फैक्ट्री', 'थप्पड़', और 'शूट आउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्मों में काम किया जहाँ उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया. उन्होंने पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, और बच्चों की शिक्षा जैसे मुद्दों पर लगातार आवाज उठाई.  वह संयुक्त राष्ट्र की गुडविल एंबेसडर हैं, और पर्यावरण के लिए कई कैंपेन चलाती रही हैं.

7/8

दीया मिर्ज़ा न सिर्फ एक कामयाब एक्ट्रेस और सोशल वर्कर हैं, बल्कि प्रोड्यूसर भी हैं और अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'वन इंडिया स्टोरी' के जरिए बेहतरीन कंटेंट बना रही हैं. प्रोडक्शन कंपनी को उन्होंने साल 2019 में लॉन्च किया था.

 

8/8

प्रोफेशनल सफलता के बावजूद दिया मिर्ज़ा का व्यक्तिगत और वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं रहा. दीया मिर्ज़ा ने साल 2014 में बिजनेसमैन साहिल सांघा से शादी की थी. लेकिन इनका रिश्ता 5 साल बाद ही टूट गया. वैभव रेखी से दीया मिर्ज़ा ने 2021 में दूसरी शादी की.