Pakistani Actress Hania Amir Birthday: पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस हानिया आमिर का आज जन्मदिन है. हानिया आमिर फिल्म, टीवी धारावाहिकों में काम कर रही हैं. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
)
Pakistani Actress Hania Amir Birthday: पाकिस्तान की लोकप्रिय युवा अभिनेत्रियों हानिया आमिर का आज 12 फरवरी को 29वां जन्मदिन है. हानिया आमिर का जन्म 12 फरवरी 1997 को पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुआ था. हानिया आमिर ने बहुत कम उम्र में मनोरंजन जगत में कदम रखा और अपनी मासूमियत, नेचुरल एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने लगीं.
)
हानिया आमिर टीवी एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में हानिया आमिर के एक फैन ने उनकी सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट किया कि शादी 'सेहरी के बाद या इफ्तारी के बाद' होगी. इस पर हानिया ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि दोपहर जुमा बाद.
)
हानिया आमिर पाकिस्तान के मशहूर सिंगर आसिम अजहर एक दूसरे के साथ काफी समय से रिश्तों में हैं. दोनों के फैंस के बीच यह अफवाह है कि हानिया और आसिम अजहर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.
)
जानकारी के मुताबिक हानिया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पाकिस्तान के रावलपिंडी और इस्लामाबाद से की. उन्हें पढ़ाई के दौरान ही मॉडलिंग और एक्टिंग में रुचि हो गई थी. हानिया आमिर ने वर्ष 2016 में पाकिस्तानी फिल्म 'जानान' से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की.
)
हानिया आमिर फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन ड्रामा इंडस्ट्री में भी काम करती हैं. उन्होंने 'टिटली', 'इश्किया', 'मेरे हमसफर', 'दिल रूबा' और 'मुजहे प्यार हुआ था' जैसे सुपरहिट ड्रामों में काम किया है.
)
हानिया आमिर की शानदार एक्टिंग की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग पाकिस्तान, बांग्लादेश से लेकर भारत तक है. लोग उनकी एक्टिंग को बेहद पसंद करते हैं. खासकर युवा पीड़ि हानिया आमिर की एक्टिंग की दीवानी है.
)
हालांकि हानिया आमिर को एक तरफ से फैंस का प्यार मिलता है. वहीं, दूसरी ओर उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है. ट्रोलिंग के बावजूद भी हानिया आमिर ने मजबूती के साथ अपने काम पर फोकस बनाई हुई हैं.
ट्रेन्डिंग फोटोज़