शर्मीला टैगोर ने बताया कि टाइगर पटौदी संग उनका रिश्ता पहली नज़र का प्यार नहीं था, बल्कि भरोसे और सम्मान पर टिका था. पटौदी का ह्यूमर और सच्चाई ने उनका दिल जीता.
Sharmila Tagore Love Story: शर्मीला टैगोर ने बताया कि टाइगर पटौदी संग उनका रिश्ता पहली नज़र का प्यार नहीं था, बल्कि भरोसे और सम्मान पर टिका था. पटौदी का ह्यूमर और सच्चाई ने उनका दिल जीता.
1/6
Sharmila Tagore Love Story: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर ने अपने करियर के शिखर पर साल 1968 में भारतीय क्रिकेट टीम के करिश्माई कप्तान मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी. उनकी प्रेम कहानी अक्सर लोगों के लिए दिलचस्प रही है.
2/6
शर्मीला टैगोर ने 2023 में द कपिल शर्मा शो पर खुलासा किया था कि क्रिकेट उनके परिवार के लिए जुनून था. वह कहती हैं, “मैं क्रिकेट फैन थी. मेरे माता-पिता भी क्रिकेट के दीवाने थे. हम लाइन में खड़े होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते थे."
3/6
उन्होंने आगे कहा, "इसी दौरान नवाब साहब से मुलाकात हुई. पहले दिन कोई फिल्मी स्टाइल वाला प्यार नहीं हुआ. वे इंग्लैंड से आए थे और उनकी अंग्रेज़ी में इतना एक्सेंट था कि मुझे कुछ समझ ही नहीं आता था. हालांकि, धीरे-धीरे वह उनके ह्यूमर की कायल हो गईं.”
4/6
शर्मिला ने कहा, “उनका ( मंसूर अली खान पटौदी ) सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अलग था. वे खुद ही अपने जोक्स पर हंसते थे क्योंकि हमें समझ में ही नहीं आता था लेकिन फिर भी उनकी शख्सियत ने मुझे आकर्षित किया.”
5/6
जब उनसे पूछा गया कि शादी का फैसला क्यों लिया, तो उन्होंने कहा, “ये पहली नजर का प्यार नहीं था, लेकिन प्यार जरूर था."
6/6
उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता था कि वह मुझे कभी जानबूझकर चोट नहीं पहुंचाएंगे. मैं उन पर भरोसा कर सकती थी और रिश्ते में यही सबसे अहम है.”