Hania Aamir on Muharram 2026: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने मोहर्रम के मौके पर सोशल मीडिया पर करबला और इमाम हुसैन (A.S.) की कुर्बानी को इंसानियत, सच, इंसाफ और भाईचारे का संदेश बताया. उन्होंने लोगों से करबला की सीख को अपनी जिंदगी में अपनाने की अपील की.
1/8पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस हानिया आमिर इन दिनों सुर्खियों में हैं. इस बीच हानिया आमिर ने मोहर्रम के मौके पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया है.
2/8हानिया आमिर ने इंस्टाग्राम पर मुहर्रम के मौके पर इंसानियत के बारे में एक खास संदेश शेयर किया है. हानिया ने पोस्ट में लिखा, "इमाम हुसैन (A.S.) की कुर्बानी किसी एक फिरके, संस्कृति या समुदाय तक सीमित नहीं है."
3/8उन्होंने कहा कि करबला की घटना हर समय और हर समाज के लिए एक बड़ी सीख है. यह हमें सच का साथ देने, इंसाफ के लिए खड़े होने, हिम्मत दिखाने और इंसानियत की राह पर चलने की प्रेरणा देती है.
4/8हानिया आमिर ने लोगों से कहा कि करबला को सिर्फ इतिहास की एक घटना न समझें, बल्कि उससे मिलने वाली सीख को अपनाएं.
5/8उन्होंने आगे कहा, "इमाम हुसैन (A.S.) की कुर्बानी हमें सिखाती है कि अन्याय और ज़ुल्म के सामने कभी हार नहीं माननी चाहिए और हर हाल में सच और इंसाफ का साथ देना चाहिए, चाहे इसके लिए कितनी भी बड़ी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े.
6/8हानिया आमिर ने इस बात पर जोर दिया कि कर्बला की त्रासदी सांप्रदायिक मतभेदों से ऊपर है. उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन (A.S.) का बलिदान और संदेश शिया-सुन्नी विभाजनों से परे मुसलमानों को एकजुट करता है.
7/8दरअसल, हानिया आमिर अक्सर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यक्तिगत विचारों और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं.
8/8वह अपने फैंस से खुलकर बात करने के लिए भी जानी जाती हैं. इस बार मोहर्रम के मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की कि आपसी मतभेद भुलाकर इंसानियत, न्याय, दया और भाईचारे की भावना को अपनाएं.