Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1023591

मॉडल पूनम पांडे अस्पताल में, पति पुलिस हिरासत में, जानें- क्या है मामला?

 भिनेत्री पूनम पांडे ने सैम से पिछले साल 10 सितंबर को शादी की थी. शादी करने से पहले करीब 2 साल तक दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं. मुंबई पुलिस के जरिए यह जानकारी सामने आई है. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि पूनम पांडे किन वजहों से अस्पताल में भर्ती हैं. इससे पहले पूनम पांडे ने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी. 

पूनम पांडे ने मुंबई पुलिस में पति सैम के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायत मिलने के बाद बांद्रा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. कोर्ट में पेशी के बाद अदालत ने उन्हें तीन दिन की हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस के मुताबिक, पूनम पांडे अभी अस्पताल में हैं. उनके पति को रविवार को गिरफ्तार किया गया था. इससे पहले बीते साल सितंबर में भी बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे ने गोवा में अपने पति के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था और FIR दर्ज कराई थी. इसके बाद सैम को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार भी कर जमानत पर छोड़ दिया था.

ख्याल रहे कि अभिनेत्री पूनम पांडे ने सैम से पिछले साल 10 सितंबर को शादी की थी. शादी करने से पहले करीब 2 साल तक दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे. उनकी शादी के कुछ ही दिनों के बाद उनके दरमियान सब कुछ ठीक नहीं होने की खबरें आने लगी थीं. 

ZEE SALAAM LIVE TV:

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news