Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam862758
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटरितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया के हाथ में लगी शदीद चोट, स्केटिंग के दौरान धड़ाम से, देखिए VIDEO

रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया के हाथ में लगी शदीद चोट, स्केटिंग के दौरान धड़ाम से, देखिए VIDEO

जेनेलिया वीडियो शेयर करते हुए एक बेहद खूबसूरत कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लिखा,"कुछ वक्त पहले मैंने स्केटिंग सीखने का फैसला किया जिससे मैं अपने बच्चों को कंपनी दे सकूं.

रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया के हाथ में लगी शदीद चोट, स्केटिंग के दौरान धड़ाम से, देखिए VIDEO

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'souza) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. लेकिन इस समय जेनेलिया से जुड़ी एक बुरी खबर आ रही है. दरअसल जेनेलिया डिसूजा स्केटिंग सीखने के दौरान गिर गई और जख्मी हो गईं. इसका वीडियो उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. 

यह भी पढ़ें: शादीशुदा मर्दों के लिए बेहतरीन दवा है किशमिश, चौंका देंगे फायदे

जेनेलिया वीडियो शेयर करते हुए एक बेहद खूबसूरत कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लिखा,"कुछ वक्त पहले मैंने स्केटिंग सीखने का फैसला किया जिससे मैं अपने बच्चों को कंपनी दे सकूं. मैंने सोचा था कि जब सीख जाऊंगी तो इंस्टाग्राम पर एक अच्छा सा वीडियो शेयर करूंगी लेकिन फिर लगा कि यह वीडियो भी पोस्ट कर देना चाहिए क्योंकि सब अपनी कामयाबियों के बारे में ही पोस्ट शेयर करते हैं लेकिन उस समय का क्या जब हम गिरते हैं? कभी कभी उड़ान भरने के लिए गिरना भी पड़ता है. मुझे खुशी है कि मैंने कोशिश की और करती रहूंगी जब तक सीख नहीं जाती.

Add Zee News as a Preferred Source
 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

यह भी पढ़ें: हसीन जहां की ताजा तस्वीरें: ब्लैक एंड व्हाइट मैक्सी ड्रेस में लग रही हैं बेहद खूबसूरत

जेनेलिया इस वीडियो को पाकिस्तान की लड़की दनानीर मुबीन के स्टाइल में एडिट किया है. वीडियो में वह कह रही हैं, 'ये मैं हूं, ये मेरा हाथ है, तुम हो हमारी रिकवरी हो रही है. उन्होंने आगे बताया कि मैं जब तक सफल नहीं हो जाती तब तक मैं कोशिश करती रहूंगी. 

ZEE SALAAM LIVE TV

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news