सायरा बानो एक बड़े और तालीमयाफ्ता खांदान से तअल्लुक से रखती थीं. उनकी वालिदा नसीम बानो भी 1940 के दौर की एक बड़ी अदाकारा हुआ करती थीं.
Trending Photos
)
मोहम्मद सुहेल : बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अदाकार सायरा बानो (Saira Banu) का आज यौमे पदाईश है. सायरा बानो को नई नस्ल उन्हें पुरानी फिल्म 'पड़ोसन' की हीरोइन या ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार की अहलिया के तौर पर जानती है.
सायरा बानों एक ऐसी अदाकाराओं में से एक हैं जो 1971 से 1976 तक के दरमियान सबसे ज्यादा पैसा लेने वाली अदाकार होती थी और एक से बढ़ कर कामयाब फिल्में दीं. यूं तो सायरा बानों ने फिल्मी दुनिया में 'जंगली' फिल्म से डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके नाज़ुक अंदाज़ को बेहद सराहा गया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद कामयाब रही थी.
सायरा बानो एक बड़े और तालीमयाफ्ता खांदान से तअल्लुक से रखती थीं. उनकी वालिदा नसीम बानो भी 1940 के दौर की एक बड़ी अदाकारा हुआ करती थीं. जिन्होंने अनोखी अदा, पुकार, खानबहादुर जैसी कई बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम किया है.
सायरा बानो जब महज़ 12 बरस की थीं तो उन्होंने अपनी वालिदा के साथ महबूब साहब की मशहूर फिल्म 'आन' देखी थी. जिसमें दिलीप कुमार का बहुत ज़बरदस्त किरदार था. जिसके बाद सायरा बानों ज़िद करने लगी थीं कि मैं इसी शख्स (दिलीप कुमार) से शादी करूंगी. हालांकि उस वक्त उनकी इस बात को सब बच्ची समझ कर टाल दिया करते थे. लेकिन उन्हें क्या मालूम की सायरा बानों उन्हें दिल से चाहने लगी थी.
कई बरस गुज़र जाने के बाद जब बॉलीवुड की मशहूर फिल्म मुग़ले आज़म का प्रीमियर मुंबई के मशहूर थिएटर मराठा मंदिर रखा गया था तो सायरा बानो ने अपनी वालिदा से ज़िद करके इस प्रीमियर में शिरकत की इजाज़त ले ली थी. सायरा बानो ने इस प्रीमियर के लिए खुद को तैयार करने के लिए लगभग 3 घंटों का वक्त लिया था और बेहद कीमती साड़ी पहनकर वो इस प्रीमियर में शामिल हुई थी.
उनके सजने धजने की वजह मुगले आज़म नहीं बल्कि दिलीप साहब थे लेकिन सायरा बानो को उस वक्त बड़ी मायूसी हाथ लगी जब पूरी फिल्म भी खत्म हो गई और सब लोग आए लेकिन सिर्फ दिलीप साहब नहीं आए. उस दिन वो बहुत रोई थीं. जिसके बाद उन्होंने खुद फिल्मों में आने का मन बना लिया और जंगली फिल्म से अपने करियर का आगाज़ किया था और बॉलीवुड में ऐसी पकड़ बनाई कि एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मे दीं और काबिलियत का लोहा मनवाया.
किस्मत के खेल भी निराले होते हैं कि बाद में हालात कुछ ऐसे बने कि दिलीप कुमार और उनकी शादी भी हो गई. बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कामयाब शादियों में से एक शादी रही. शादी को बरसों गुज़र जाने के बाद भी सायरा बानो दिलीप साहब को बेइंतिहा चाहती हैं. इसकी ताज़ा मिसाल हमें तब देखने को मिलती है जब कभी दिलीप साहब की तबीयत खराब होती है तो तस्वीरों में वो उनके साथ ही दिखाई देती हैं.
Zee Salaam Live TV