दरअसल शादी के महज़ तीन महीने के बाद ही सना खान की मम्मी और पति को वह मोटी नज़र आने लगी हैं. इस वीडियो में इसी बात को लेकर चर्चा कर रही हैं.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: पूर्व बॉलीवुड अदाकारा सना खान और उनके शौहर मुफ्ती अनस खान शादी के बाद से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं. दोनों ही अपने चाहने वालों के लिए हर खास मौके की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता है. हाल ही सना खान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने मोटापे को लेकर बात कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: लाल किले पर पहुंचे किसानों ने लहराए ये दो झंडे, देखिए तस्वीरें
दरअसल शादी के महज़ तीन महीने के बाद ही सना खान की मम्मी और पति को वह मोटी नज़र आने लगी हैं. इस वीडियो में इसी बात को लेकर चर्चा कर रही हैं. वीडियो में सना खान काले रंग के कपड़े पर सफेद डॉट वाली हिजाब पहने नजर आ रहीं हैं.
सना खान वीडियो में कह रही हैं कि मेरी मम्मी का लगता है कि मेरी मम्मी को लगता है के मैं मौटी हो गई हैं. और माओं को वैसे भी दुबले-पतले दिखाई देते हैं. भले ही वो कितने मोटे क्यों न हो गए हों. अब अगर मां ऐसा कह रही है तो मैं जरूर मोटी हो रही हूं. उन्होंने बताया कि मेरी मम्मी को लगता है कि मेरे दोनों गाल गुलाब जामुन की तरह हो गए हैं और मैं गोलू मोलू पोलू हो गई हैं.
सना खान वीडियो में आगे कहती हैं कि जब मैं अपनी मम्मी से वीडियो कॉल पर बात करती हूं तो इसी तरह की बातें करके वे मुझे चिढ़ाने लगती हैं. ये संगीन मसला है. इसके लिए कुछ तो करना पड़ेगा. पसीना बहाउंगी और वर्कआउट करूंगी.'
ZEE SALAAM LIVE TV