बता दें कि ज्यादातर वीडियो में सपना सलवार सूट में ही डांस करते दिखती हैं लेकिन इसमें वे अलग ही लुक में नजर आ रही हैं
Trending Photos
)
नई दिल्ली: रिएलिटी शो बिग बॉस में काम करने के बाद सपना चौधरी लोगों के दिलों पर छा जाने वाली सपना चौधरी का सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त डांस वायरल हो रहा है. वीडियो (Sapna Choudhary viral video) में सपना सलवार सूट में नहीं बल्कि घागरा-चोली में थिरकते दिख रही हैं.
यह भी पढ़ें: इन तरीकों से पीते हैं दूध तो हो जाए सावधान, नहीं तो फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
बता दें कि ज्यादातर वीडियो में सपना सलवार सूट में ही डांस करते दिखती हैं लेकिन इसमें वे अलग ही लुक में नजर आ रही हैं. सपना ने 31 दिसंबर को 'मेरे गोरे-गोरे रंग पे सूट यो जच रहा पटियाला' का वीडियो शेयर किया था. वीडियो में सपनी की अदाएं हर किसी को पसंद आ रही हैं. फैंस उनके देसी अंदाज की काफी तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो में सपना अपने एक्सप्रेशन्स से धमाल मचा रही हैं. आप भी देखिए उनका यह वीडियो...
बता दें कि पिछले साल अचानक सपना ने अचानक से शादी की खबर दी थी तब उनके फैन्स चौंक गए थे. लोगों को लगा कि शायद अब वो डांस करना छोड़ देंगी लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. अक्टूबर 2020 में वो मां भी बने और मां बनने के बाद भी अपने फैंस का मनोरंजन कर रही हैं. इन दिनों उनका एक लेटेस्ट वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
ZEE SALAAM LIVE TV