Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam755087
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटड्रग्स केस: साढ़े पांच घंटे की पूछताछ में सारा और श्रद्धा से NCB ने पूछे ये सवाल

ड्रग्स केस: साढ़े पांच घंटे की पूछताछ में सारा और श्रद्धा से NCB ने पूछे ये सवाल

NCB के दफ्तर में हुई पूछताछ में सारा और श्रद्धा से पवाना लेक में हुई पार्टी से मुतअल्लिक सवाल किए गए

सारा अली खान और श्रद्धा कपूर
सारा अली खान और श्रद्धा कपूर

नई दिल्लीः सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में NCB दफ्तर में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से पूछताछ की गई. करीब साढ़े पांच घंटे चली इस पूछताछ में नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरों (NCB) के ज़रिए अदाकाराओं से कई सवाल पूछे गए.

ये भी पढ़ेंः-ड्रग्स मामले पर बोले करण जौहर, अपने घर पर हुई पार्टी को लेकर दिया यह जवाब

सारा और श्रद्धा से पूछे ये सवाल
NCB के दफ्तर में हुई पूछताछ में सारा और श्रद्धा से पवाना लेक में हुई पार्टी से मुतअल्लिक सवाल किए गए. श्रद्धा कपूर से फिल्म 'छिछोरे' के बाद हुई कामयाब पार्टी और सारा अली खान से फिल्म 'केदारनाथ' के बाद सुशांत के साथ छुट्टियों को लेकर सवाल पूछे गए. इसके साथ ही अदाकारों से पुणे के हैंगआउट विला में रखी गई पार्टी के बारे में सवाल किए गए.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ेंः-जावेद अख्तर ने मीडिया पर उठाए सवाल, करण जौहर की पार्टी को लेकर कही बड़ी बात

जल्द ही भेजी जाएगी रिपोर्ट
NCB के ज़रिए की गई पूछताछ की रिपोर्ट NCB के DG को 3 दिनों के अन्दर भेजी जाएगी. ड्रग्स मामले की जांच मुंबई और दिल्ली की टीमों के ज़रिए की जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ही टीमें अपनी अलग-अलग इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट NCB के DG राकेश अस्थाना को भेजेगी. रिपोर्ट देखने के बाद ही ड्रग्स मामले में आगे एक्शन लिया जाएगा.

LIVE TV LINK

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news