Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam975859
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंट‘कोटा फैक्टरी’ का दूसरा सीजन इस तारीख को होगा Netflix पर रिलीज; देखें, छात्रों का संघर्ष

‘कोटा फैक्टरी’ का दूसरा सीजन इस तारीख को होगा Netflix पर रिलीज; देखें, छात्रों का संघर्ष

नेटफ्लिक्स की निदेशक (इंटरननेशल ऑरिजनल्स) तान्या बामी ने कहा कि पहले सीजन को दर्शकों से काफी सराहना मिली थी और इसी से उत्साहित होकर इसका दूसरा सीजन बनाया गया है. 

‘कोटा फैक्टरी-2’
‘कोटा फैक्टरी-2’

मुंबईः नेटफ्लिक्स ने सोमवार को ऐलान किया है कि लोकप्रिय शो ‘कोटा फैक्टरी’ के दूसरे सीजन का 24 सितंबर को उसके मंच पर प्रीमियर होगा. आगामी सीजन नवयुवक वैभव की कोटा के जाने माने प्रशिक्षण संस्थान माहेश्वरी पहुंचने की कहानी है, और उसमें यह भी दिखाया जाएगा कि वह गुरू के साथ दोस्ती और रिश्ते के बीच संतुलन कायम करने और आईआईटी में दाखिला पाने के दबाव से कैसे निपटने की कोशिश करता है. इस शो में जितेंद्र कुमार, मयूर मोरे, रंजन राज, आलम खान, एहसास चन्ना, रेवती पिल्लै और उर्वी सिंह नजर आएंगे.  

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

Add Zee News as a Preferred Source

 

कोटा में विद्यार्थियों के रोजमर्रा के संघर्षों की कहानी 
निर्देशक राघव सुब्बू ने बताया कि ‘कोटा फैक्टरी’ का दूसरा सीजन कोटा में विद्यार्थियों के सफर और रोजमर्रा की जिंदगी में उनके संघर्षों के इर्द-गिर्द घूमेगा और इसीलिए यह ज्यादा वास्तविक नजर आएगा. सुब्बू ने कहा कि सम्मोहक कहानी और शानदार प्रदर्शन से दर्शकों में कौतूहल बना रहेगा. मैं नेटफ्लिक्स के विविध दर्शकों के साथ इस बड़ी कहानी को साझा करते हुए वाकई रोमांचित हूं. 

बेहद कामयाब रहा है पहला शो 
नेटफ्लिक्स की निदेशक (इंटरननेशल ऑरिजनल्स) तान्या बामी ने कहा कि टीम इस मंच पर शो के नवीनतम सीजन को लाकर रोमांचित है. नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध इस शो का पहला सीजन कोचिंग सेंटरों के केंद्र कोटा के विद्यार्थियों के जीवन की तह खोलता है. पहले सीजन को दर्शकों से काफी सराहना मिली थी और इसी से उत्साहित होकर इसका दूसरा सीजन बनाया गया है. 

Zee Salaam Live Tv

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news