Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1593564
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटमुन्ना भाई MBBS के सर्किट और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा; झूठ फैलाने का आरोप

'मुन्ना भाई MBBS' के सर्किट और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा; झूठ फैलाने का आरोप

Actor Arshad Warsi: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने अभिनेता अरशद वारसी, उनकी पत्नी और अन्य के खिलाफ प्रतिभूति बाजार में कारोबार करने पर रोक लगा दी है. 

 

एक्टर अरशद वारसी बीवी मारिया गोरेटी के साथ
एक्टर अरशद वारसी बीवी मारिया गोरेटी के साथ

नई दिल्लीः भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने गुरुवार को एक्टर अरशद वारसी, उनकी बीवी मारिया गोरेटी और साधना ब्रॉडकास्ट के प्रोमोटर्स सहित 45 इकाइयों को प्रतिभूति बाजार में कारोबार करने से प्रतिबंधित कर दिया है. सेबी ने यह कदम यूट्यूब चैनल पर निवेशकों को कंपनी के शेयर खरीदने की सलाह देने वाले भ्रामक वीडियो डालने के मामले में उठाया है. यानी बैन यूट्यूब चैनल पर गुमराह करने वाले वीडियो डालने के लिए लगाया गया है. इन वीडियो में निवेशकों को साधना ब्रॉडकास्ट लि. और शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट लि. के शेयर खरीदने की सलाह दी गई है. अभिनेता अरशद वारसी ने ढेर सारी फिल्में की हैं, लेकिन ’ संजय दत के साथ उनकी मशहूर फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में सर्किट के किरदार और 'जॉली LLB में उनके अभिनय  ने उन्हें काफी प्रसिद्धी दी थी. 

वारसी दंपति ने कमाए इतने पैसे 
इसके अलावा नियामक ने यूट्यूब चैनल पर भ्रामक वीडियो डालने के बाद इन इकाइयों को हुए गैरकानूनी लाभ के 54 करोड़ रुपये भी जब्त करने के आदेश दिए हैं. साधना ब्रॉडकास्ट के मामले में सेबी ने कहा है कि इससे अरशद वारसी ने 29.43 लाख रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि उनकी पत्नी को 37.56 लाख रुपये का लाभ अर्जित किया है. इसके अलावा इकबाल हुसैन वारसी ने भी गलत तरीके से 9.34 लाख रुपये कमाए हैं. 

निवेशकों को फंसा रहे थे वीडियो 
सेबी को इस तरह की शिकायतें मिली थीं कि टीवी चैनल साधना ब्रॉडकास्ट और दिल्ली की शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट के शेयरों के मूल्य में कुछ इकाइयों द्वारा गड़बड़ी की जा रही है.शिकायत में इल्जाम लगाया गया था कि गुमराह करने वाली सामग्री के साथ ये वीडियो यूट्यूब पर निवेशकों को ‘लालच’ देकर उन्हें फंसा रहे हैं. सेबी ने अप्रैल-सितंबर, 2022 के दौरान इस मामले की जांच की थी, जिसमें पाया गया कि अप्रैल से जुलाई मध्य, 2022 के दौरान दोनों कंपनियों के शेयरों के मूल्य और मात्रा में काफी उछाल आया था.
जुलाई, 2022 के दूसरी पखवाड़े के दौरान साधना के बारे में झूठे और भ्रामक वीडियो दो यूट्यूब चैनल - ‘द एडवाइजर’ और ‘मनीवाइज’पर डाले गए थे. इन वीडियो के बाद दोनों कंपनियों के शेयर की कीमत और मात्रा में भारी उछाल देखने को मिला था. 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news