Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam740553
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटदिलीप कुमार के घर टूटा दुखों का पहाड़, 14 दिनों में दूसरे भाई का हुआ इंतेकाल

दिलीप कुमार के घर टूटा दुखों का पहाड़, 14 दिनों में दूसरे भाई का हुआ इंतेकाल

21 अगस्त को असलम खान का इंतेकाल हुआ था और आज एहसान खान का इंतेकाल हुआ है.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अदाकार दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अभी हाल ही में दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का इंतेकाल हो गया था और अब खबर आ रही है कि उनके एक और छोटे भाई एहसान खान (Ehsan Khan) का निधन हो गया है. 

दरअसल, दिलीप कुमार के दोनों ही छोटे भाई असलम और एहसान खान कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था. 21 अगस्त को असलम खान का इंतेकाल हुआ था और आज एहसान खान का इंतेकाल हुआ है. इस बात की जानकारी दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट के जरिए दी गई है और यह ट्वीट दिलीप साहब के फैमिली फ्रेंड फैजल फारूकी ने किया. 

ट्वीट में लिखा गया है, 'दिलीप साहब के सबसे छोटे भाई एहसान खान का इंतेकाल कुछ घंटों पहले हुआ है. इससे पहले, सबसे छोटे भाई असलम खान का इंतेकाल हो गया था. बराए मेहरबानी उनके लिए दुआ करें.' ट्वीट के आखिर में यह भी लिखा गया है कि दिलीप कुमार की तरफ से यह ट्वीट फैजल फारूकी के ज़रिए किया गया है.

Zee Salaam LIVE TV

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news