Shah Rukh Khan Film King Teaser: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में किंग खान जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगे. प्रोमो के रीलीज होते ही महज कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं. फैंस इस पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं.
Trending Photos
)
Shah Rukh Khan Upcoming Movie 2026: बॉलीवुड में अगर किसी स्टार का नाम सुनते ही दीवानगी अपने आप महसूस होने लगती है, तो वह हैं किंग खान शाहरुख खान. अपने दमदार एक्टिंग, करिश्माई पर्सनालिटी और यादगार डायलॉग्स से दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी को तैयार हैं. बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के फैंस उनकी फिल्म 'किंग' का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है.
शनिवार (24 जनवरी) को फिल्म के मेकर्स ने 'किंग' की रिलीज डेट के साथ इसका प्रोमो भी जारी कर दिया. शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का प्रोमो शेयर किया और लिखा, "मेरी फिल्म किंग, आगामी 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में जोरदार धमाका करने के लिए तैयार है." इस ऐलान के बाद से फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
जारी किए गए प्रोमो में शाहरुख खान बेहद दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. वह पूरी तरह से 'बैक इन किंग' मोड में दिखाई देते हैं. प्रोमो में खून-खराबे और हाई-वोल्टेज एक्शन से भरे सीन दिखाए गए हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़े तूफान का संकेत देते हैं. एक खास डायलॉग में शाहरुख कहते हैं, "डर नहीं, दहशत हूं." यह लाइन सुनते ही फैंस का जोश और भी बढ़ गया है.
फिल्म 'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. इससे पहले वह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में काम कर चुके हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. 'किंग' को शाहरुख खान की एक और मास एंटरटेनर फिल्म माना जा रहा है. इस फिल्म को लेकर यह भी चर्चा है कि इसमें शाहरुख की बेटी सुहाना खान नजर आ सकती हैं, हालांकि प्रोमो में उनकी कोई झलक देखने को नहीं मिली है.
बताया जा रहा है कि फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसके अलावा जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, अरशद वारसी और राघव जुयाल भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे. फिल्म 'किंग' को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मारफ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है.
इस फिल्म के जरिए दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद की तिकड़ी फिल्म 'पठान' के बाद एक बार फिर एक्शन अवतार में साथ नजर आने वाली है. इससे पहले शाहरुख खान अपने बेटे और निर्देशक आर्यन खान की सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए थे. हालांकि इस सीरीज में शाहरुख का कैमियो रोल था.
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल पेज पर शेयर करते हुए 'किंग' का प्रोमो वायरल हो गया. इसको यूट्यूब पर अबतक मजह कुछ घंटों में साढ़े पांच लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इसी तरह किंग खान के ऑफिशिय इंस्टाग्राम पेज पर फैंस प्यार लुटाते नजर आए. 'किंग' के पोस्ट को महज तीन घंटे के अंदर 8 लाख से ज्यादा लोग लाइक्स कर चुके हैं. वहीं, उनके फेसबुक पेज पर 1.3 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 5 हजार से ज्यादा लोग शेयर किया है.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: भारत आने से इनकार पड़ा भारी; ICC ने बांग्लादेश को किया बाहर, जानें कौन देश लेगा जगह?