)
नई दिल्ली: फिल्म पुष्पा का क्रेज लोगों में अभी तक कम नहीं हुआ है. इस फिल्म के गाने और डाइलॉग्स को अब भी खासा पसंद किया जाता हैं. हालही में शहनाज़ गिल्ल (Shehnaaz Gill) का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अल्लू अर्जुन के एक स्टाइल को हूबहू करती नज़र आ रही हैं.
दरअसल शहनाज़ (Shehnaaz Gill) जो स्टाइल कर रही हैं वोह अल्लू अर्जुन के कैरेक्टर 'पुष्पा' का हैंड जेस्चर था, जो उन्होंने फिल्म 'पुष्पा-द राइज' में किया था. फिल्म रिलीज़ होने के बाद ये हैंड जेस्चर इतना फेमस हुआ कि अभी तक इसकी रील्स हमें इंस्टाग्राम पर देखने को मिलती रहती हैं. इस हैंड जैस्चर में अल्लू अर्जुन अपनी दाढ़ी के नीचे हाथ फेरते हैं और फिर डाइलोग बोलते हैं.
2019 का वीडियो हो रहा है वायरल
आपको बता दें शहनाज़ का ये वीडियो अभी का नहीं है. उनका ये वीडियो उस वक्त का है जब वह बिगबॉस में थीं. लोग इस वीडियो के सामने आने बाद खूब कमेंटबाज़ी कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि अल्लू अर्जुन का ये जेस्चर शहनाज़ गिल्ल से प्रेरित है.
क्या है वीडियो में
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है. वीडियो में शहनाज़ बिगबॉस के घर में हैं. शहनाज़ के सामने कोई बैठा है और वह अपनी ठोडी के नीचे हाथ फेर रही हैं. वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि अल्लू अर्जुन का ये स्टाइल शहनाज़ गिल्ल ने 2019 में ही ईजाद कर दिया था.
आपको बता दें शहनाज गिल्ल बिगबॉस-14 में कंटेस्टेंट थीं. उनके साथ दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला भी शो का हिस्सा थे. हालही में शहनाज बिगबॉस-15 के ग्रांड फिनाले में दिखाईं दी थीं. अगर बात करें फिल्म पुष्पा की तो इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने मेन रोल किया था. यह फिल्म काफी फेमस हुई थी. फिल्म को ना सिर्फ हिंदुस्तान बल्कि गैर मुमालिक से भी सराहनी मिली थी.
देखें वीडियो