शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनकी मां सुनंदा शेट्टी (Sunanda Shetty) पर वेलनेस सेंटर के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप लगा है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: राज कुंद्रा (Raj Kundra) की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई थीं कि अब उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और सास यानी शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी (Sunanda Shetty) की मुश्किलें बढ़ गई हैं. शिल्पा और उनकी मां पर लखनऊ के हजरतगंज और विभूतिखंड थाने में करोड़ों की ठगी का मामला दर्ज हुआ है.
एक जानकारी के मुताबिक शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनकी मां सुनंदा शेट्टी (Sunanda Shetty) पर वेलनेस सेंटर के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप लगा है. दोनों पर लगे आरोपों की जांच के लिए लखनऊ पुलिस मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक लखनऊ पुलिस मुंबई पहुंचकर जल्द ही शिल्पा शेट्टी और उनकी मां से पूछताछ करेगी.
यह भी देखिए: Rakhi Sawant ने बिना एडिट किए शेयर कीं PHOTOS, मोटापे को लेकर कही बड़ी बात
खबरों के मुताबिक शिल्पा और उनकी मां पर आरोप है कि उन्होंने वेलनेस सेंटर की शाखा खोलने का दावा किया था लेकिन पैसा लेकर भी एक्ट्रेस और उनकी मां ने अपना वादा पूरा नहीं किया. इस मामले में दोनों के खिलाफ लखनऊ के विभूतिखंड और हजरतगंज थाने में FIR दर्ज कराई थी. पुलिस ने दोनों से पूछताछ के लिए नोटिस भेज दिया है.
यह भी देखिए: दिग्गज अदाकार Anupam Shyam का देहांत, 63 बरस की उम्र में ली आखिरी सांस
बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) पहले ही पॉर्न फिल्मों से संबंधित मामले में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं और पुलिस की गिरफ्त में हैं. इस मामले में राज कुंद्रा (Raj Kundra) पर बहुत पहले ही सैक्सु्ल हैरासमेंट का आरोप लगाने वाली अदाकार शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था. शर्लिन चोपड़ा से 8 घंटे पूछताछ हुई थी. इस दौरान उन्होंने कई तरह के खुलासे किए थे.
ZEE SALAAM LIVE TV