)
Bogg Boss OTT 3: शिवानी कुमारी जो डांस वीडियो के लिए भी जानी जाती है. उन्होंने 2024 के शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में हिस्सा लिया था. लेकिन वह 'बिग बॉस ओटीटी 3' के शो से बाहर हो गई हैं. उन्होंने बिग बॉस के घर में उनकी बदतमीजी के लिए टोका गया. इस दौरान अनिस कपूर के समझाने पर भी जब शिवानी नहीं मानी तो उनको समझाने के लिए भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार रवि किशन को 'बिग बॉस ओटीटी 3' के मंच पर बुलाया गया. हालांकि, कोई भी एक्टर 'बिग बॉस ओटीटी 3' के मंच पर तभी आता है, जब उन्हें अपनी फिल्मों का प्रमोशन करन होता है, लेकिन इसबार सुपरस्टार को खास तौर पर शिवानी को समझाने के लिए बुलाया गया था. लेकिन शिवानी का मानना है कि रवि किशन के सलाह के वजह से 'बिग बॉस ओटीटी 3' में उनका गेम बिगड़ गया है. और उनके सलाह के वजह से उनका नुकसान हो गया.
रवि किशन के वजह से हुआ शिवानी का नुकसान
शिवानी कुमारी ने कहा कि, "मुझे लगता है कि रवि भैया की सलाह से मेरा नुकसान हुआ है. क्योंकि उनके आने से पहले मैं अपनी बात अच्छे से सबके सामने रखती थी, और खुल को सब के सामने अच्छे से प्रेजेंट करती थी. लेकिन उनके आने के बाद मुझे लागा कि मैं बाहर गलत दिख रही हूं. मुझे बड़े लोगों के साथ अच्छे से बात करनी चाहिए. लेकिन जब छोटे बड़े से अच्छे से बात कर रहे हों और उन्हें रिस्पेक्ट दे रहे हों तो बड़े को भी चाहिए कि वो छोटे से अच्छे से बात करे और छोटे की इज्जत करे. लेकिन मैं जिस तरह से उन्हें इज्जत दे रही थी उस तरह से वो मुझे इज्जत नहीं दे रहे थें. लेकिन मैं फिर भी सभी को इज्जत दी अगर मैं उस घर में सभी से खुलकर बात करती तो आज मैं घर से बाहर नहीं होती आज भी मैं उसी घर में होती.
शिवानी ने कहा रवि भैया के इस बात से कमजोर पड़ गई
शिवानी ने बताया कि जब रवि भैया घर में आएं थे तो उन्होंने शिवानी से कहा था, कि तुम हर किसी से चिल्लाकर बात करती हो और उड़ती तीर खुद पर लेती हो. तो मैंने सोचा की जब इतने बड़े इंसान मुझे समझा रहे हैं कि लोगों के साथ कैसे पेश आना चाहिए लोगों से कैसे धिमी आवाज में कैसे बात करनी चाहिए तो मैंने उनकी बात मान ली. लेकिन वहीं मैं थोड़ी कमजोर पड़ गई.
विशाल पांडे 'बिग बॉस ओटीटी 3' के घर से बाहर
शिवानी ने कहा कि चीजें जब बर्दाश्त से बाहर होती थी, तब मैं खुलकर बात करती थी. लेकिन अब मुझे एहसास हो रहा है कि हमें खुद को कंट्रोल नहीं करना चाहिए था. लोग मुझे वैसे ही देखना चाहते हैं जैसे मैं थी मुझे किसी के लिए खुद को बदलना नहीं चाहिए था. बता दें कि इस रियलिटी शो से शिवानी के अलावा विशाल पांडे भी घर से बाहर हो गए हैं.