)
नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्म गहराइयां (Gehraiyaan) चर्चा में है. फैंस फिल्म को पसंद कर रहे हैं. फिल्म में किसिंग और इंटिमेट सीन की भरमार है. इस बात के लिए इसे ट्रोल भी किया जा रहा है. लोगों का कहना है कि फिल्म में इंटीमेट सीन लेने से पहले दीपिका के पति रनवीर सिंह से इजाजत लेनी चाहिए थी. इस पर सिद्धांत ने जवाब दिया है.
सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा है कि "इस कमेंट से कोई फर्क नहीं पड़ता जो कहते हैं कि मुझे रोमांटिक सींस करने के लिए रणवीर सिंह की मंजूरी लेनी चाहिए थी." सिंद्धांत ने कहा कि '"हम प्रोफेशनल्स हैं. हमें अपनी इक्वेशन के बारे में पता है." सिद्धांत ने आगे कहा कि "हमें याद है जब हम शूटिंग कर रहे थे तो रणवीर कुछ दिनों के लिए गोवा आए थे. हमने चिल किया. पार्टी की. जब मैंने फिल्म साइन की थी तब रणवीर पहले इसान थे जिन्हें मैंने ये बात बताई थी. वह काफी खुश थे."
सिद्धांत ने बताया कि "डायरेक्टर ने हमसे जो करने को कहा वह हमने किया. हमने इंटीमेसी को काफी एलीगेंट तरीके से दिखाया. आपने फिल्म देख ली. आप जान गए होंगे कि इंटीमेट सीन्स जबरदस्ती नहीं डाले गए थे. वो थे क्योंकि वो कहानी का हिस्सा थे."
Video: