)
नई दिल्ली : बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) की कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर बड़ी ख़बर सामने आ रही है. गुलुकारा कनिका कपूर को लखनऊ के संजय गाँधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (SGPGIMS) से उनके छठे रिपोर्ट के नेगेटिव आने बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
हालांकि डॉक्टर्स ने उन्हें अभी 14 दिनों के लिए क्वारंटीन रहने की हिदायत दी है.बता दें कि कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड गुलुकारा कनिका कपूर (Kanika Kapoor) की पांचवी बार की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई थी. लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें घर जाने की इजाज़त नहीं दी थी. डॉक्टर्स के मुताबिक Covid-19 के मरीजों के लिए पूरी तरह से ठीक होने के लिए लगातार दो टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आना जरूरी होता है.
गौरतलब है कि कोरोना कपूर के कोरोना पॉज़टिव ख़बर मिलने की ख़बर के बाद लखनऊ से लेकर जयपुर..कानपुर औऱ दिल्ली संसद तक हड़कंप मच गया था.कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से लौटीं थीं. लेकिन वो 14 दिनों तक क्वारंटीन रहने की बजाय कई प्रोग्राम में शामिल हुई थीं. उसी पार्टी में बड़े सियासत दां भी मौजूद थे. इस ख़बर के बाद राजस्थान की साबिक सीएम वसुंधरा राजे ,उनके बेटे और एमपी दुष्यंत भी शामिल थे.गौरतलब है कि उस पार्टी के बाद दुष्यंत सिंह ने संसद सत्र में हिस्सा लिया था जिसकी वजह से कई सांसदों को भी क्वारंटीन होना पड़ा.कनिका कपूर की इस लापरवाही को लेकर उनके ऊपर यूपी में कई एफआईआर भी दर्ज की गई है.
Watch Zee Salaam Live TV