)
नई दिल्ली: फेमस शो रोडीज़ (Roadies) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल खबर ये है कि अब रोडीज़ को सोनू सूद (Sonu Sood) होस्ट करने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक रणविजय सिंघा (Ranjvijay) ने 18 साल बाद रोडीज़ को अलविदा कह दिया है. जिसके बाद साउथ अफ्रीका में सोनू सूद (Sonu Sood) इस शो की मेज़बानी करते दिखाई देंगे.
सोनू ने वीडियो के ज़रिए किया ऐलान
फिलहाल सोनू सूद (Sonu Sood) अपने गांव मोगा में हैं. जहां से उन्होंने एक वीडियो शूट कर इस बात का ऐलान किया है. वीडियो में एक्टर (Sonu Sood) समोसे खाते दिख रहे हैं. वह शो लेकर काफ़ी एक्साइटिड हैं. एक्टर कहते हैं कि मैं समोसा इस्लिए खा रहा हूं कि क्या पता साउथ अफ्रीका में ये मिले या ना मिले.
क्या बोले सोनू सूद
वीडियो के नीचे सोनू सूद (Sonu Sood) ने कैप्शन लिखा है- "मेरी जिंदगी में एक नया एडवेंचर शुरू हो गया है, और यह सफर कुछ खास होने वाला है". वीडियो में "सोनू कहते हैं "सभी को मेरा हैलो, मैं सोनू सूद और इस वक्त में मोगा की एक समोसे की दुकान पर हूं. और आप सब लोगों को तो पता ही होगा कि मैं रोडीज़ का नया सीजन होस्ट करने वाला हूं. इसके लिए मैं सच में काफी एक्साइटिड हूं. इस शो में बहुत सारी मस्ती और एडवेंचर होने वाला है."
साउथ अफ्रीका में होगा शूट
सोनू सूद कहते हैं कि इस सीज़न में सबसे बेस्ट रोडीज़ होने वाले हैं, और मैं सोच रहा हूं कि जाने से पहले समोसा खा लूं. क्योंकि यह शो साउथ अफ्रीका में होने वाला है. पता नहीं कि साउथ अफ्रीक में समोसा मिले या ना मिले.
देखें वीडियो