Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1179595

Mahesh Babu Fees: "मुझे बॉलीवुड अफोर्ड नहीं कर सकता और ना ही मुझे अपना वक्त बर्बाद करना है"

Mahesh Babu on Bollywood: साउथ के सुपर स्टार महेश बाबू ने बॉलीवुड को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया जिससे कई दिग्गजों के मिर्ची लग सकती है. दरअसल उन्होंने कहा है कि मैं बॉलीवुड में अपना समय बर्बाद नहीं करना और ना ही बॉलीवुड मुझे अफोर्ड कर सकता है. ऐसे में हम आपको महेश बाबू की इनकम और फीस भी बताएंगे. पढ़ें....

File Photo
File Photo

Mahesh Babu Movie Charge: आज के दौर में साउथ फिल्म इंडस्ट्री तेज़ी से आगे बढ़ रही है और एक से बढ़कर एक जबरदस्त फिल्में देखने को मिल रही हैं. बाहुबली, केजीएफ, आरआरआर, पुष्पा जैसी फिल्मों ने बॉलीवुड को दिग्गजों को हिलाकर रख दिया है. क्योंकि हाल फिलहाल में बॉलीवुड की कोई ऐसी फिल्म नहीं आ रही जो साउथ की इन फिल्मों की बराबरी कर सके. ऐसे में अब स्टार्स और दर्शकों के मन में भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ज्यादा अहमियत हो गई है. 

हाल ही में साउथ के सुपर स्टार महेश बाबू ने भी बॉलीवुड को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिससे कई दिग्गजों को मिर्ची लग सकती है. महेश बाबू से एक प्रोग्राम के दौरान सवाल किया गया कि उन्हें बॉलीवुड को कमतर साबित कर दिया है. दरअसल उन्होंने कहा,"मैं तेलुगू फिल्मों ही काम करना ख्वाहिश रखता था और अब उनका यह ख्वाब मुकम्मल हो रहा है. जिसकी उन्हें बहुत खुशी है."

यह भी देखिए
सेक्स लाइफ को खत्म कर देती हैं रोजाना की ये 5 आदतें, आज ही बदल डालें

Add Zee News as a Preferred Source

इसके अलावा महेश बाबू ने मीडिया से बात करते हुए हिंदी फिल्मों के बारे में कहा कि उन्हें कई फिल्मों को ऑफर्स मिले हैं लेकिन उन्होंने सभी को ठुकरा दिया. उन्होंने कहा,"हो सकता है कि मैं आपको अहंकारी लगूं लेकिन मैं बता देने चाहता हूं कि मुझे बॉलीवुड की कई हिंदी फिल्में ऑफर्स हुईं लेकिन लेकिन मैंने सभी को मना कर दिया. क्योंकि मैं अपना समय बर्बाद नहीं कर सकता और ना ही वो मुझे अफोर्ड कर सकते."

यह भी देखिए
Almonds benefits: शादीशुदा मर्दों के लिए बेहतरीन चीज है बादाम; हर रात ऐसे करें सेवन

कितनी फीस लेते हैं महेश बाबू
महेश बाबू के इस बयान के बाद आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर महेश बाबू कितनी फीस लेते हैं कि उन्हें बॉलीवुड अफोर्ड नहीं कर सकता. तो इसका जवाब में हम आपको बताने जा रहे हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक महेश बाबू पहले एक फिल्म के करीप 55 करोड़ रुपये लेते थे जो अब बढ़कर 80 करोड़ के आसपास हो गए हैं. इसके अलावा वो विज्ञापनों के भी करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं. 

ZEE SALAAM LIVE TV

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news