Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam754316
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटनहीं रहे एसपी बालासुब्रमणयम, कोरोना वायरस के चलते हुआ इंतेकाल

नहीं रहे एसपी बालासुब्रमणयम, कोरोना वायरस के चलते हुआ इंतेकाल

उनकी हालत काफी नाज़ुक थी जिसके चलते उन्हें Life support system पर रखा हुआ था.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: 5 अगस्त से कोरोना वायरस से जूझ रहे 74 साल के सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत का इंतेकाल हो गया है. उनकी हालत काफी नाज़ुक थी जिसके चलते उन्हें Life support system पर रखा हुआ था. बालासुब्रमण्यम को पांच अगस्त को अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां उनकी देखभाल अस्पताल के माहिर डॉक्टर्स की एक टीम कर रही थी. 

एसपी बाला सुब्रमण्यम जब कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे तो उन्होंने एक वीडियो जारी किया था. इसमें बताया था कि उन्हें खास दिक्कत नहीं है लेकिन परिवार के कहने पर अस्पताल में दाखिल हो रहे हैं. उन्होंने फैन्स से कहा था कि फिक्र न करें वह जल्द ठीक होकर लौटेंगे. इसके बाद उनकी हालात लगातार बिगड़ती गई.

बालासुब्रमण्यम बॉलीवुड में सलमान खान की आवाज के तौर पर जाने जाते हैं.तकरीबन एक दहाई तक उन्होंने सलमान के लिए एक से बढ़कर एक गाने गाए. मैंने प्यार किया के गाने दिल दीवाना के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला था.

Zee Salaam LIVE TV

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news