Rashmika Mandanna Photos: रश्मिका मंदाना कितनी स्टाइलिश हैं इसकी गवाही उनका इंस्टाग्राम हेंडल दे रहा है. जहां वो आए रोज़ तरह-तरह के वीडियो और फोटोज़ शेयर करती रहती हैं
Trending Photos
)
नई दिल्ली: फिल्म पुष्पा में बेहतरीन अदाकारी के बाद लोगों के दिलों में घर बनाने वाली रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं और आए रोज़ अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं. हालांकि फिल्म पुष्पा में रश्मिका मंदाना बहुत सीधी-साधी लड़की का किरदार निभाया है लेकिन वो असल जिंदगी में वो बेहद स्टाइलिश और ग्लैमर से भरपूर हैं.

रश्मिका मंदाना कितनी स्टाइलिश हैं इसकी गवाही उनका इंस्टाग्राम हेंडल दे रहा है. जहां वो आए रोज़ तरह-तरह के वीडियो और फोटोज़ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, हालांकि इसमें वो बेहद सिंपल लुक में नजर आ रही है लेकिन रियल खूबसूरती को देखकर हर कोई दीवाना है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि वो मां से वीडियो कॉल पर बात कर रही हैं और काले रंग की टी शर्ट पहनी हुई है.
स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,"वीडियो कॉल पर मां से मुलाकात..." साथ ही वह कह रही हैं कि उनकी मां ने कहा कि वो आज बहुत अच्छी लग रही हैं. ब्लैक कलर की टी शर्ट में रश्मिका सच में बहुत खूबसूरत लग रही हैं. तस्वीर में उन्होंने बाल खोले हुए हैं. इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, साथ ही तरह-तरह प्यार भरे कमेंट भी कर रहे हैं.
बता दें कि रश्मिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 29.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. जिनके लिए वो अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं.
ZEE SALAAM LIVE TV