Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam969484
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटIFFM AWARD 2021: सूर्या, विद्या बालन, मनोज बाजपेयी और समन्था को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब

IFFM AWARD 2021: सूर्या, विद्या बालन, मनोज बाजपेयी और समन्था को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब

मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव 2021 का प्रत्यक्ष प्रारूप 12 अगस्त से शुरू हुआ और शुक्रवार को इसका समापन हो गया जबकि कार्यक्रम का डिजिटल प्रारूप ऑस्ट्रेलिया में 30 अगस्त तक चलेगा. शुक्रवार को पुरस्कारों का ऐलान किया गया. 

विद्या बालन
विद्या बालन

मुंबईः बाॅलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी और अदाकारा विद्या बालन के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार सूर्या को मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव 2021 (आईएफएफएम) में शीर्ष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. फिल्मकार अनुराग बसु को उनकी फिल्म “लूडो" के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है. पिछले साल के डिजिटल प्रारूप की कामयाबी के बाद आईएफएफएम का 12वां संस्करण कोविड-19 महामारी के बीच डिजिटल और लोगों की भागीदारी समेत दोनों ही तरीके से आयोजित किया गया. फिल्म समारोह का प्रत्यक्ष प्रारूप 12 अगस्त से शुरू हुआ और शुक्रवार को इसका समापन हुआ जबकि कार्यक्रम का डिजिटल प्रारूप ऑस्ट्रेलिया में 30 अगस्त तक चलेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

तमिल अभिनेता सूर्या को बेस्ट एक्टर का खिताब 
सूर्या को सेना के एक रिटायर्ड अफसर और कम लागत वाली विमान सेवा प्रदान करने वाली कंपनी एयर डेक्कन के संस्थापक कैप्टन जी आर गोपीनाथ की जिंदगी पर आधारित तमिल बायोपिक ‘‘सूरारई पोटरु’’ में शानदार अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार भी मिला है. सूर्या ने एक डिजिटल कार्यक्रम में कहा कि मैंने अपने करियर में 20 साल तक एक जैसा काम करने के बाद ऊब गया था. मैं अपनी निर्देशक सुधा का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने इस फिल्म पर चार साल तक काम किया. उसके बिना मारा का किरदार कुछ भी नहीं होता.

विद्या बालन को “शेरनी" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार
वहीं, विद्या बालन को फिल्म “शेरनी“ में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया. विद्या ने कहा कि मैं ’’शेरनी’’ के लिए पुरस्कार मिलने पर बेहद रोमांचित हूं, इस फिल्म को महामारी के दौरान शूट किया गया था. मेरे निर्देशक अमित मसुरकर, मेरे निर्माता अबुंदंतिया को धन्यवाद, जिन्होंने इस अनिश्चित समय के दौरान इस फिल्म को बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की. हमें फिल्म के लिए इतना प्यार मिला और यह पुरस्कार सोने पर सुहागा जैसा है.

मनोज बाजपेयी और अभिनेत्री समन्था को "द फैमिली मैन 2” के लिए इनाम 
दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी और तमिल अभिनेत्री समन्था अक्कीनेनी को वेब सीरीज ”द फैमिली मैन 2” में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया. 52 वर्षीय मनोज बाजपेयी ने कहा कि  मुझे निश्चित रूप से इस बात का जिक्र करना चाहिए कि सिनेमा या वेब सीरीज दोनों ही एक-दूसरे के सहयोगी माध्यम हैं. इस वेब सीरीज में शामिल सभी लोगों का उल्लेख किए बिना अपने लिए पुरस्कार लेना मेरे लिए बेहद शर्मनाक होगा. मैं अमेजन प्राइम वीडियो, राज और डीके का शुक्रगुजार हूं, लेकिन यह लेखक ही हैं जो कहानी पर बहुत मेहनत करते हैं. मुझे यह किरदार निभाने के लिए कहानी में जगह देने के लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद. 

Zee Salaam Live Tv

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news