Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam967219
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंट“कपिल शर्मा शो’’ का 21 अगस्त से इस चैनल पर होगा प्रसारण; कौन होंगे इस बार शो के कलाकार ?

“कपिल शर्मा शो’’ का 21 अगस्त से इस चैनल पर होगा प्रसारण; कौन होंगे इस बार शो के कलाकार ?

अजय देवगन की 'भुज’ और अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम’ के कलाकारों के साथ शो दोबारा वापसी के लिए तैयार है. ’द कपिल शर्मा शो’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 21 अगस्त से रात 9ः30 बजे प्रसारित होगा. 

 "कपिल शर्मा शो" का पोस्टर
"कपिल शर्मा शो" का पोस्टर

मुंबईः पाॅपुलर टीवी शो 'दि कपिल शर्मा शो ’ फिर से शुरू हो रहा है. 21 और 22 अगस्त को अजय देवगन की 'भुज’ और अक्षय कुमार की फिल्म ’बेल बॉटम’ के कलाकारों के साथ शो दोबारा वापसी के लिए तैयार है. पुनर्जीवित शो में खास मेहमान ’बेल बॉटम’ के अदाकार अक्षय कुमार, वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और निमार्ता जैकी भगनानी होंगे. ’भुज’ द प्राइड ऑफ इंडिया का प्रतिनिधित्व अजय देवगन, नोरा फतेही, पंजाबी गायक और अभिनेता अम्मी विर्क और शरद केलकर करेंगे. सभी अपने सेलिब्रिटी होस्ट के साथ हंसी-मजाक करते और एक-दूसरे की टांग खींचते हुए नजर आएंगे. शो इस साल फरवरी के दूसरे हफ्ते में बंद हो गया था. 

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

Add Zee News as a Preferred Source

शो का प्रोमो हुआ जारी 

कपिल शर्मा का शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और हाल ही में कपिल शर्मा ने शो से जुड़ा एक प्रोमो भी शेयर किया है. इस प्रोमो में अक्षय और अजय दिखाई दे रहे हैं. लेकिन इस प्रोमो की सबसे खास बात रही, अजय देवगन की एंट्री. इस एंट्री को देख आप भी हैरान रह जाएंगे. कपिल शर्मा ने ये वीडियो अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि, अजय देवगन जबरदस्त तरीके से तोप पर सवार हो शो में एंट्री लेते नजर आ रहे हैं. वहीं अक्षय कुमार भी अलग अंदाज में हुडी पहन वीडियो में नजर आ रहे हैं. कपिल शर्मा के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. साथ ही फैंस भी इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फैंस इस वीडियो पर काफी रिएक्शंस दे रहे हैं. 

21 अगस्त से रात 9ः30 बजे प्रसारित होगा
अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा और सुमोना चक्रवर्ती शो में वापसी कर रहे हैं. कॉमेडियन सुदेश लहरी और गौरव गेरा को भी इसमें शामिल किया गया है और वे अजीबोगरीब किरदार निभाते नजर आएंगे. ’द कपिल शर्मा शो’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 21 अगस्त से रात 9ः30 बजे प्रसारित होगा. 

Zee Salaam Live Tv

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news