The Kashmir Files पर अब तक की आने वाली खबरों से बहुत अलग है यह खबर, इस खबर में एक मुस्लिम शख्स ने 1990 में कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म की दास्तां को लेकर खास बात बताई है.
Trending Photos
)
The Kashmir Files: फिल्म कश्मीर फाइल्स जब से रिलीज हुई है विवादों में घिरी हुई है. फिल्ममेकर्स पर कहानी को एकतरफा दिखाने समेत कई संगीन आरोप लग रहे हैं. इस बीच एक पॉज़िटिव खबर यह आ रही है कि एक मुस्लिम कश्मीरी एक्टिविस्ट ने कश्मीरी पंडितों से माफी है. मुस्लिम शख्स की इस पहल से फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री भी बहुत खुश हैं और उन्होंने इस शख्स की तारीफ में कुछ खास बातें कही हैं.
दरअसल एक स्थानीय न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान एक मुस्लिम एक्टिविस्ट ने कश्मीरी पंडितों से माफी मांगी, इसके बाद उन्होंने ट्वीट भी किया. मुस्लिम एक्टिविस्ट ने कहा,"मैंने अपनी आंखों से देखा कि दर्जनों कश्मीरी पंडितों का कत्लेआम किया गया था. जिन लोगों को मारा गया था वे ना तो आज़ादी को रेक रहे थे और ना ही किसी कश्मीरी मुसलमान को मार रहे थे. वे निहत्थे और बेगुनाह थे, अगर यह कत्लेआम नहीं है तो और क्या है?"
The Kashmir Files: "पलायन के समय वीपी सिंह की सरकार थी और BJP के कुछ मेंबर्स का समर्थन था"
"हमारे ही घर के लोगों ने कश्मीरी पंडितों को मारा"
इतना ही नहीं मुस्लिम एक्टिविस्ट ने यहां तक कह डाला,"हम सभी को सार्वजनिक तौर पर कश्मीरी पंडितों से माफी मांगनी चाहिए. हमारे घर के लोगों ने ही कश्मीरी पंडितों को मारा था." शख्स ने आगे कहा,"जिन लोगों ने कश्मीरी पंडितों को मारा था वे हमारी बस्तियों और हमारे ही घरों के लोग थे और कश्मीरी पंडित कोई गैर नहीं थे."
"The Kashmir Files में सच को छिपाया गया, सारी कहानियां झूठीं"
This young Kashmiri Muslim is saying “sorry for the Genocide to all Kashmiri Hindus” on a Pakistani channel.
Acknowledging the Genocide and saying sorry is the first step to #RightToJustice. If someone knows this young man, Pl send my love and thanks to him. pic.twitter.com/d6AXFLVlR1
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) March 19, 2022
विवेक अग्निहोत्री ने वीडियो शेयर कही बड़ी बात
इस वीडियो को शेयर करते हुए फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने तारीफ करते हुए कई खास बातें लिखीं. उन्होंने ट्वीट में लिखा,"ये कश्मीरी मुस्लिम हिंदुओं के कत्लेआम पर माफी मांग रहा है." विवेक अग्निहोत्ररी आगे लिखते हैं,"कत्लेआम की बात कुबूल करना और माफी मांगना इंसाफ के हक का पहला कदम है." इतना ही नहीं विवेक ने आगे लिखा,"अगर कोई इस नौजवान शख्स को जानता है तो प्लीज़ मेरा प्यार और शुक्रिया पहुंचाइए."
ZEE SALAAM LIVE TV