Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1029048

बदमाशों ने SALMA AGHA को लूटा; अभिनेत्री बोलीं- पुलिस ने FIR लिखने में की देरी

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सलमा आगा (Salma Agha) (65) शनिवार को तड़के अपने बंगले से ऑटो-रिक्शा से उपनगरीय वर्सोवा में दवा की एक दुकान जा रही थी. उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उनका हैंडबैग छीन लिया और फरार हो गए.

 

सलमा आगा
सलमा आगा

मुंबईः मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री-गायिका सलमा आगा (Salma Agha) का हैंडबैग यहां छीन लिया जिसमें दो मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान थे. एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सलमा आगा (Salma Agha) (65) ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को तड़के अपने बंगले से ऑटो-रिक्शा से उपनगरीय वर्सोवा में दवा की एक दुकान जा रही थी. उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उनका हैंडबैग छीन लिया और फरार हो गए. सलमा आगा (Salma Agha) ने दावा किया कि इस घटना के तुरंत बाद उन्होंने वर्सोवा थाने से संपर्क किया लेकिन कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई.

सलमा ने प्राथमिकी लिखने में देरी का लगाया इल्जाम 
सलमा आगा ने कहा कि मेरे बैग में दो मोबाइल फोन, कुछ नकदी, चाबियां और दीगर सामान थे. जब मैं शिकायत दर्ज कराने (थाना) पहुंची तो एक अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने में तीन घंटे लगेंगे. मेरा मामला दर्ज नहीं किया गया था. आज, मैंने मुंबई पुलिस को ट्विटर के माध्यम से (घटना के बारे में) जानकारी दी. आगा ने कहा कि मोहल्ले में इस तरह की यह पहली घटना नहीं थी. इससे पहले भी इसी तरह के अपराध हो चुके हैं.

पुलिस ने पेश की सफाई 
दोनों आरोपी एक महंगी मोटरसाइकिल पर थे और घटना स्थल के पास एक पुलिस नाकाबंदी भी थी. प्राथमिकी दर्ज करने में देरी के बारे में पूछे जाने पर वर्सोवा थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम उसी दिन (किसी घटना की) प्राथमिकी दर्ज करते हैं, लेकिन अभिनेत्री ने कहा कि उनके पास वक्त नहीं है और वह बाद में आएंगी. हमने उनसे फिर संपर्क किया लेकिन वह नहीं आईं. उनके थाने आने पर हम प्राथमिकी दर्ज करेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live Tv

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news