)
मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान हालिया दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. चंद दिनों पहले ही खबर आई थी कि आमिर खान तीसरी शादी करने जा रहे हैं. बताया जा रहा था कि फिल्म लाल सिंह 'लाल सिंह चड्ढा' के आने के बाद आमिर खान तीसरी शादी करेंगे. अब इस मामले में एक नया अपडेट आया है. आमिर खान के एक करीबी ने इस पूरे वाक्ये की सच्चाई बताई है.
सुपरस्टार आमिर खान ने पहली शादी एक्ट्रेस रीना दत्ता के की थी. फिर आमिर ने अपनी ज़िंदगी के डोर डायरेक्टर किरण राव से बांधे और आमिर खान (Aamir Khan) और उनकी पत्नी किरण राव (Kiran Rao) ने पिछले दिनों अचानक अपने तलाक का ऐलान कर फैंस को हैरान कर दिया था. दोनों ने ही ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि अब हम अपनी जिंदगी के नए चैप्टर का आगाज करने जा रहे हैं. अब हम एक पति-पत्नी के तौर पर नहीं बल्कि को-पैरंट्स और एक दूसरे के परिवार के तौर पर रहेंगे. हमने कुछ वक्त पहले अलग होने की योजना बनाई थी और अब हमने अलग हो चुके हैं.'
एक्ट्रेस को बताया गया लताक जिम्मेदार
किरण राव और आमिर खान के दरमियान तलाक का ठेकडा एक्ट्रेस सना शेख पर मढ़ा गया. अब कुछ दिनों पहली ही खबर आई कि आमिर जल्द ही अपनी तीसरी शादी का ऐलान कर सकते हैं, जिस पर आमिर खान के एक करीबी सूत्र ने एक्टर की तीसरी शादी की खबरों को झूठा बताया है.
गौरतलब है कि तलाक के कुछ महीनों बाद अब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा चल रही है कि आमिर खान जल्द ही तीसरी शादी करने वाले हैं. दावा सिर्फ यहीं खत्म नहीं होता. कहा यह भी जा रहा है कि आमिर खान अपनी तीसरी शादी का ऐलान आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha) की रिलीज के बाद करेंगे. यह फिल्म अगले साल अप्रैल महीने में रिलीज होने वाली है. इसके अलावा दावे में यह भी बताया जा रहा है कि सुपर स्टार आमिर खान यह शादी अपनी किसी को स्टार के साथ करेंगे. जो उनके साथ पहले काम कर चुकी हैं. हालांकि कहीं भी नाम का सामने नहीं आया है.
Zee Salaam Live TV: