Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam695838
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटसुशांत सिंह राजपूत की मौत पर PM मोदी समेत इन दिग्गजों ने किया दुख का इज़हार

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर PM मोदी समेत इन दिग्गजों ने किया दुख का इज़हार

उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है. वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी के अलावा कई बॉलीवुड, स्पोर्ट्स और सियासी शख्सियात ने सुशांत की मौत पर दुख का इज़हार किया है. 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर अदाकार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने आज मुंबई के बांद्रा में मौजूद अपने घर में खुदकुशी कर ली है. उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है. वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी के अलावा कई बॉलीवुड, स्पोर्ट्स और सियासी शख्सियात ने सुशांत की मौत पर दुख का इज़हार किया है. 

सुशांत सिंह राजपूत एक रौशन नौजवान अदाकार बहुत जल्द चला गया. उन्होंने टीवी और फिल्मों में काम किया. एंटरटेनमेंट की दुनिया में उन्होंने कई लोगों को मुतास्सिर किया और वे कई यादगार रोल पीछे छोड़ गए. उनके इंतेकाल से हैरत में हूं. मेरी ताज़ियत उनके परिवार और मद्दाहों के साथ हैं. ओम् शांति.

इससे पहले वज़ीरे दिफा (Defece Minister) राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट में लिखा,"हिंदी फ़िल्मों के नौजवाल अदाकार सुशांत सिंह राजपूत के इंतेकाल की खबर से हैरान करने वाली है. उनकी अदाकारी की सलाहियत, टैलेंट और महारत के लोग क़ायल थे, उनका यूँ चले जाना दुख देने वाला है और यह फ़िल्मी दुनिया के लिए एक बड़ा नुक़सान है, ईश्वर उनके परिवार और मद्दाहों को यह दुख सहने की ताकत दे."

दिल्ली के वज़ीरे आला अरविंद केजरीवाल ने कहा,''हिंदुस्तान के उभरते सितारे सुशांत सिंह राजपूत की दुखद और चौंकाने वाली मौत ने उनके लाखों मद्दाहों को दुखी कर दिया है. उनके फिल्म और टीवी करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस हमेशा याद रहेगी. इश्वर उनके दोस्तों और परिवार को इस नुकसान से निपटने की ताकत दें.''

मरकज़ी वज़ीर स्मृती ईरानी ने कहा," मेरे पास लफ्ज़ नहीं हैं, समझ नहीं आ रहा है कि आपने ऐसा क्यों किया, एक रौशन नौजवान बच्चा जो बालाजी आया था और जिस सितारे ने पूरे मुल्क को अपना कायल बनाया. तुमने एक लंबा सफर तय किया था और अभी कई और मील की दूरी पर जाना था. तुम भी जल्द ही चले गए, सुशांत सिंह राजपूत तुम्हारी याद आएगी."

मशहूर शायर कुमार विश्वास ने कहा," मैं हैरान हू! गुज़िश्ता हफ़्ते यूँ ही अचानक सोचा था कि तुम्हें कॉल करूँगा, बात करूँगा, ख़ाली वक़्त कैसे कट रहा है इस पर बात करेंगे, हंसी-मज़ाक़ करेंगे! इतना लेट तो नहीं हुआ भाई कि तुम ऐसे ख़ामोश हो गए? उफ़.
"तुम गए क्या शहर सूना कर गए,
दर्द का आकार दूना कर गए..!"

समाजवादी पार्टी के कौमी सद्र अखिलेश यादव ने कहा,"मशहूर अदाकार सुशांत सिंह राजपूत का यूँ अचानक जाना हिंदी फ़िल्मी दुनिया और उनके चाहने वालों के लिए बेहद दुखद एवं हैरतज़दा है... 'धोनी' की शक्ल में उनका किरदार को हमेशा अमर रहेगा. भावपूर्ण श्रद्धांजलि."

 

 

 

 

 

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news