Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam802157
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटट्वीटर ने बताए 2020 के टॉप ट्वीट्स: विराट, अमिताभ, विजय, सुशांत, को मिली अहम जगह

ट्वीटर ने बताए 2020 के टॉप ट्वीट्स: विराट, अमिताभ, विजय, सुशांत, को मिली अहम जगह

बॉलीवुड के अदाकार अमिताभ बच्चन, विराट कोहली, साउथ इंडियन सुपरस्टार विजय वगैरा के नाम शामिल हैं. आइए डिटेल में जानते हैं.

ट्वीटर ने बताए 2020 के टॉप ट्वीट्स: विराट, अमिताभ, विजय, सुशांत, को मिली अहम जगह

नई दिल्ली: माइक्रोब्लागिंग साइट ट्विटर ने साल 2020 के सबसे चर्चित बेस्ट, सबसे ज्यादा लाइक्स और रीट्वीट किए जाने वाले ट्वीट्स की जानकारी आम की है. जिसमें बॉलीवुड के अदाकार अमिताभ बच्चन, विराट कोहली, साउथ इंडियन सुपरस्टार विजय वगैरा के नाम शामिल हैं. आइए डिटेल में जानते हैं. 

यह भी पढ़ें: शादीशुदा मर्द कर लें किशमिश और शहद से दोस्ती, एक नहीं अनेक हैं फायदे

सबसे ज्यादा लाइक पाने वाला ट्वीट
जानकारी के मुताबिक साल 2020 का सबसे ज्यादा लाइक्स पाने वाला ट्वीट विराट कोहली का है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी. 27 अगस्त को विराट कोहली ने यह ट्वीट किया था. 

Add Zee News as a Preferred Source

गोल्डन ट्वीट ऑफ दि इयर
इसके अलावा साउथ इंडियन सुपरस्टार विजय ने अपने फैंस के साथ 10 फरवरी को एक सेल्फी शेयर की थी और उनका यह ट्वीट गोल्डन ट्वीट ऑफ दि इयर बना है. 

सबसे ज्यादा कमेंट पाने वाला ट्वीट
बॉलीवुड अदाकार अमिताभ बच्चन 11 जुलाई को कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे. इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्वीटर हैंडल से दी थी. जिसके बाद उनके लिए दुआएं करने वाले लोगों ने खूब कमेंट किए थे. जिसकी बदौलत अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट साल का सबसे ज्यादा कमेंट करने वाला ट्वीट बन गया है. 

वहीं अगर हैशटैग की बात करें तो साल 2020 में #Covid10 सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा बॉलीवुड अदाकार सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद उनके नाम का हैशटैग #SushantSinghRajput है. वहीं तीसरे नंबर पर हाथरस कांड का नंबर आता है. 

यह भी पढ़ें: 200 रुपये में लीज़ पर ली ज़मीन ने किसान बनाया रातोंरात लखपति

यह भी पढ़ें: जानिए क्या हैं किसानों से जुड़े तीन कानून और क्यों इतने दिनों से विरोध में डटे हैं किसान?

यह भी पढ़ें: कब्र से महिला की लाश निकालकर कराया पोस्टमार्टम, सामने आया हैरान कर देने वाला सच

Zee Salaam LIVE TV

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news