MP में अली अब्बास, राइटर गौरव सोलंकी समेंत अन्य कलाकारों पर देवी देवताओं को अपमानित करने के लिए धारा 153A,295, 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Trending Photos
)
मुंबई: वेब सीरीज़ 'तांडव' पर विवाद इतना बढ़ गया है कि अब उत्तर प्रदेश की पुलिस इस मामले में पूछताछ करने जा रही है. सीरीज़ के निर्माताओं के खिलाफ पहले ही लखनऊ में एक केस दर्ज किया जा चुका है. जिसके बाद बुधवार को यूपी पुलिस मुंबई पहुंची है. जानकारी है कि पुलिस यहां पर सीरीज़ से जुड़े लोगों से पूछताछ कर सकती है.
यह भी पढ़ें: मिलिए JOE Biden की टीम में शामिल होने वाले 20 भारतवंशियों से, पहली बार हुआ ऐसा
वहीं मध्य प्रदेश से भी खबर आ रही है कि तांडव के डायरेक्टर अली अब्बास, राइटर गौरव सोलंकी समेंत अन्य कलाकारों पर देवी देवताओं को अपमानित करने के लिए धारा 153A,295, 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें: मुस्लिम लड़की ने राम मंदिर के लिए दिया 11000 का चेक, हाथ पर बनवाया भगवान राम का टैटू
बता दें कि सैफ अली खान की वेब सीरीज 'तांडव' ने अपने कंटेंट की वजह से पूरे देश में तांडव मचा रखा है. इस सीरीज को लेकर कई शहरों में हिंदू तंज़ीमों का गुस्सा फूट चुका है. हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ट्रम्प के ऐसे फैसले जिनपर हुआ जमकर विवाद, हर दिन बोले 12 झूठ, पढ़ें पूरी खबर
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी मंगलवार को इसे लेकर बयान दिया था. उन्होंने साफ किया था कि हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. साथ ही इस वेब सीरीज बनाने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराने का ऐलान भी किया था. इतना ही नहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस वेब सीरीज पर बैन लगाने की मांग की.
यह भी पढ़ें: पति को दिया तलाक और 21 साल के सौतेले बेटे से कर ली शादी, कम उम्र दिखने के लिए यह काम
सीएम शिवराज ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात कर तांडव पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की थी. सीएम शिवराज ने जावड़ेकर से कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सेंसर लगाने की जरूरत है. वेब सीरीज के डायलॉग के बारे में ट्वीट करते हुए सीएम ने लिखा था, 'हमारी आस्था पर चोट करने का अधिकार किसी को नहीं है.'
यह भी पढें: शिवराज सरकार ने मानी अमिताभ बच्चन की गुज़ारिश, इस तरह मिले पति-पत्नी
ZEE SALAAM LIVE TV