)
नई दिल्ली: वाणी कपूर (Vaani Kapoor) बॉलिवुड इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस हैं जिन्हें ना सिर्फ उनकी एक्टिंग बल्कि फिटनेस के लिए भी जाना जाता है. हालही में उनकी आई फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' (Chandigarh Kare Aashiqui) के बाद से वह काफी सुर्खियों में हैं. हालही में वाणी (Vaani Kapoor) का एक फोटोशूट भी वायरल हो रहा था. एक बार फिर उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
अपनी स्टाइलिश लुक को लेकर चर्चा में रहने वाली वाणी कपूर (Vaani Kapoor) ने हालही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो साझा किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. लोग कह रहे हैं कि एक बार फिर वाणी ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है. इस शेयर की तस्वीर में वाणी ने व्हाइट ब्रालेट और मैचिंग शॉर्ट्स पहना हुआ है. इस तस्वीर में उन्होंने ग्लोसी मेकअप के साथ अपने बालों को खोला हुआ है.
क्लीवेज फ्लॉन्ट करती वाणी काफी हसीन लग रही हैं. इसके अलावा वाणी कपूर ने एक वीडियो भी शेयर किया है. इसमें भी वह पोज़ देती नजर आ रही हैं और उन्होंने श्रग खोला हुआ है. इस पोस्ट पर वाणी ने कैप्शन लिखा है- 'The Scene and Behind the Scene'. इन पोस्ट पर लोग खूब कमेंटबाजी कर रहे हैं. अगर बात करें वाणी कपूर की वर्क फ्रंट की तो वह हालही में आयुष्मान खुराना के साथ 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में नजर आईं थीं. जल्द ही वह रणबीर कपूर और संजय दत्त के साथ शमशेरा में दिखेंगी.