)
Bollywood News: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन जो एक्टिंग के अलावा अपने निजी जिंदगी के लिए भी चर्चे में बने रहते हैं. इस समय वह ऐश्वर्या राय से अपने रिश्ते खराब होने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दोनों अलग-अलग गए थे, ये देखकर अलग-अलग सवाल आने लगा कि क्या ये तलाक ले रहे हैं ?
अभिषेक बच्चन का वीडियो वायरल
इस बीच अभिषेक बच्चन का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन के साथ दिखाई दे रहे हैं. इस वायरल वीडियो में अभिषेक बच्चन शादी को लेकर सलाह देते हुए दिख रहे हैं. हांलाकी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी 2007 में हुई थी. जिसके बाद ऐश्वर्या राय ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम आराध्या हैं, जो अक्सर अपनी मां के साथ ही रहती हैं.
रणवीर कपूर को दिया गया शादी का सलाह
इस वीडियो में अभिषेक बच्चन को कहा गया कि वह रणबीर कपूर को शादी पर सलाह दें, इस बात पर अभिषेक बच्चन ने यह जवाब दिया; 'उसे कोई सलाह की जरूरत नहीं है. उसने आलिया से प्यार किया और शादी किया क्योंकि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे, उन देनों के लिए ये चीज ही मायने रखती हैं कि वह एक-दूसरे से प्यार करे, केयर करे और सम्मान करें'. रणबीर ने इस बात को रोकते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि ऐसी शादी की सलाह उन्हें कार्तिक आर्यन को भी देना चाहिए.
अभिषेक ने कहा हम भाई हैं
इस बात पर कार्तिक आर्यन ने कहा, वह तो कह रहे थें कि शादी ही मत करो'. इस बात पर तिनों हस पड़े, कार्तिक के बात पर अभिषेक ने कहा, हम वाकई भाई-भाई हैं. हम अपना खुद ख्याल रखते हैं. बता दें कि अभिषेक बच्चन 'किंग' फिल्म में शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ दिखाई देने वाले हैं. अभिषेक बच्चन इस फिल्म में विलेन के किरदार में होंगे. वही कार्तिक आर्यन फिल्म 'भूल भूलैया 3' कि शूटिंग में बिजी चल रहे हैं.