Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam674421
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटजब पान सिंह तोमर की शूटिंग के दौरान असली डकैतों से हो गया था इरफान खान का सामना

जब पान सिंह तोमर की शूटिंग के दौरान असली डकैतों से हो गया था इरफान खान का सामना

साबिक डकैत बलवंता तोमर ने साबिक डकैत और अपने चाचा पान सिंह तोमर का किरदार निभाने वाले अदाकार इरफान खान के इंतेकाल पर इज़हारे अफसोस किया है. बलवंता ने कहा कि इरफान बहुत अच्छे कलाकार थे. हर किरदार को बहुत गहराई से अदा करते थे.

जब पान सिंह तोमर की शूटिंग के दौरान असली डकैतों से हो गया था इरफान खान का सामना

कर्ण मिश्रा/ग्वालियर: साबिक डकैत बलवंता तोमर ने साबिक डकैत और अपने चाचा पान सिंह तोमर का किरदार निभाने वाले अदाकार इरफान खान के इंतेकाल पर इज़हारे अफसोस किया है. बलवंता ने कहा कि इरफान बहुत अच्छे कलाकार थे. हर किरदार को बहुत गहराई से अदा करते थे. उन्होंने बताया कि पान सिंह तोमर की शूटिंग के वक्त इरफान खान का असली डकैतों से सामना हो गया था.

बलवंता के मुताबिक पान सिंह तोमर की शूटिंग के वक्त तीन महीने लगातार वो इरफान खान के साथ रहे थे. पान सिंह के रोल में इरफान ने जान डाल दी थी, ऐसे कलाकार के इंतेकाल से उन्हें बहुत दुख हुआ. उन्होंने यह भी बताया की कई बार इरफान उनके साथ एक थाली में खाना खाते थे. राजस्थान के बीहड़ में शूटिंग के दौरान असली डकैत लूट करने पहुंचे गए थे. तब भी इरफान नहीं डरे. क्योंकि उनके साथ उन्होंने मुझे देखा तो डकैत बिना वारदात अंजाम दिए लौट गए. 

सन 1981 में पान सिंह तोमर का एनकाउंटर हुआ था. उसमें अकेला बलवंता बचकर निकला था. 38 साल पहले 30 नवंबर 1982 को बलवंता ने सरैंडर कर दिया था. 1993 में जेल से बाहर आने के बाद से बलवंता समाजी ज़िंदगी बिता रहे हैं. इस बीच शूटिंग से लेकर इरफान के इंतेकाल की याद से मानो उन्हें उनके चाचा पान सिंह तोमर के इंतेकाल के बराबर नुकसान पहुंचा है.

Add Zee News as a Preferred Source

आपको बता दें बॉलीवुड अदाकार इरफान खान (Irrfan Khan) का आज इंतेकाल हो गया है. उन्हें कोलोन इंफेक्शन था, जो कि एक तरह का कैंसर है. इरफान ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनकी जस्दे-खाकी को वर्सोवा के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया. 

Zee Salaam Live TV

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news