)
नई दिल्लीः हिन्दी फिल्मों की अदाकारा उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस की वजह से जानी जाती हैं. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. अपने फैंस के लिए लगातार तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बॉक्सिंग रिंग में नजर आ रही हैं. इस वीडियो में एक शख्स उनके पेट में लगातार पंच मार रहा है और उर्वशी रौतेला उसे बर्दाश्त कर रही हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है.
3 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
उर्वशी रौतेला ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन पर उन्होंने लिखा है, ’’नो पेन नो गेन. यह मेरी एक्शन फिल्म का हिस्सा है. इसलिए मैं मुक्के बर्दाश्त कर रही हूं. उर्वशी रौतेला के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं. उर्वशी रौतेला को इंस्टाग्राम पर करीब 38 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. उनके इस वीडियो को 5 घंटे में 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
उर्वशी की आने वाली है कई फिल्में
उर्वशी रौतेला फिल्मों के साथ मॉडलिंग की दुनियां में भी सक्रिय हैं. उन्होंने सिंह साहब दी ग्रेज से अपने फिलमी करिअर की शुरूआत की थी. “सनम रे’’ उनकी एक यादगार फिल्म हैं. वह कई हिट हिंदी फिल्में कर चुकी हैं. उनकी आने वाली फिल्मों में “द ब्लैक रोज’’, “थ्रितुत्तु पयाले 2’’ और वेब सीरीज ’’इंस्पेक्टर अविनाश’’ शामिल हैं. इसके अलावा वह मिस्र के मशहूर सिंगर मोहम्मद रमदान के साथ उनकी म्यूजिक एल्बम “वर्साचे’’ में भी नजर आएंगी. इससे पहले उनकी फिल्म “वर्जिन भानुप्रिया’’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है.
Zee Salaam Live Tv