)
Deepika Padukone And Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह की जोड़ी को बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. दोनों के बीच की कैमिस्ट्री भी काफी अच्छा है. वैसे तो दीपिका बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत हैं लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि अपने पर्स में हमेशा सूई धागा भी रखती हैं. जी हां ये बात बिलकुल सही हैं लेकिन वो ऐसा क्यों करती हैं ये जानकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे.
बैग में सुई-धागा क्यों रखती हैं दीपिका?
दीपिका ने कपिल शर्मा के शो पर अपनी इमरजेंसी किट से जुड़ी इस बात का खुलासा किया था. दरअसल जब कपिल शर्मा ने दीपिका से जुड़ी कुछ सवाल किये तो ऐसे में एक सवाल निकला जिसमें कपिल ने पूछा 'कहा जाता है कि आप अपने पर्स में हमेशा सुई धागा लेकर चलती हैं क्योंकि रणवीर सिंह बहुत ज्यादा उछल कूद करते हैं तो उनके कपड़े कभी भी फट सकते हैं?' सवाल सुन कर सभी हंसने लगे, मगर दीपिका ने इसका जवाब हां में दिया. उन्होंने कहा "ये बात बिल्कुल सच हैं और ऐसा कई बार हुआ भी हैं." उन्होंने कहा कि "एक बार हम भारत के लिए वापस लौट रहे थे तो उस समय बार्सिलोना में एक म्यूजिक फेस्टिफल था, तो हम सभी उस फेस्टिवल में गए. इसके बाद हमें एयरपोर्ट के लिए वापस लौटना था. तो रणवीर ने एक पेंट पहना था और वो एक अजीब सा स्टेप कर रहा था तभी आवाज आई फर्रर्र.. और पैंट फट गया."
फिर दीपिका ने कहा "मैंने अपने बैग से सुई धागा निकाला, सभी डांस कर रहे थे और मैं उसका पैंट सिल रही थी." ये सुनकर कपिल के शो में मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगे. दीपिका ने कपिल के शो पर इस घटना की एक फोटो भी दिखाई जिसमें वो सच में रणवीर की पेंट सिल रहीं थी.
3 साल हो गए शादी को
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को तीन साल हो चुके हैं. दोनों की शादी 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में हुई थी.
Video: