)
नई दिल्ली: यामी गौतम (Yami Gautam) की एक्टिंग और खूसरते के लाखों लोग दीवाने हैं. यह बात सच भी है कि यामी एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ स्टाइल डिवा भी हैं. हालही में उनकी फिल्म रिलीज हुई है. जिसको लेकर वह काफी प्रोमोशन्स भी कर रही थीं. हालही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह काफी गोर्जस दिख रही हैं.
ईवेंट के दौरान हुई ऊप्स मूमेंट का शिकार
यामी का यह वीडियो एक ईवेंट के दौरान का है. इस ईवेंट में उन्होंने पीले रंग की पैट सूट पहा हुआ था. इसके साथ ही उन्होंने जैकेट भी पहनी हुई थी जिसकी ज़िप खुली थी. इसी खुली जिप के कारण वे काफी परेशान भी दिख रही थीं. वीडियो में देखा जा सकता है इस लुक के कारण वह काफी अनकंफर्टेबल फील कर रही थीं, और बार-बार अपनी जैकेट को एडजस्ट कर रही थीं.
आपको बता दें यामी गौतम की 2 नई फिल्में आने वाली हैं. जिनमें ओएमजी और दसवी शामिल है. फिल्म दसवी में वह अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएंगी वहीं ओएमजी में वह अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. जान लें हालही में यामी गौतम की शादी हुई है. उन्होंने उरी के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ 4 जून को फेरे लिए थे.
यामी ने अपनी लव स्टोरी शेयर करते हुए बताया था कि उरी फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों के बीच बातचीत की शुरूआत हुई जिसके बाद वह अच्छे दोस्त बन गए. यामी बताती हैं कि उन्हें पहली नजर वाला प्यार नहीं हुआ था. पहले वह अच्छे दोस्त थे और फिर यह दोस्ची धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.
देखें वीडियो