यमुना एक्सप्रेस वे के चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर अरुण वीर सिंह ने एडीशनल चीफ सेक्रेटरी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इंडस्ट्रियल डिपार्डमेंट को खत लिखकर फिल्म सिटी के लिए ज़मीन की जानकारी दी
Trending Photos
)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी हुकूमत ने हाल ही में उत्तर प्रदेश में मुल्क की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने का ऐलान किया है. अब खबर आ रही है कि हुकूमत ने इस फिल्म सिटी के लिए 1000 एकड़ ज़मीन को मंज़ूरी दे दी है.
यमुना एक्सप्रेस वे के चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर अरुण वीर सिंह ने एडीशनल चीफ सेक्रेटरी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इंडस्ट्रियल डिपार्डमेंट को खत लिखकर फिल्म सिटी के लिए ज़मीन की जानकारी दी.

इस खत में फिल्म सिटी के लिए यमुना एक्सप्रेस वे सनअती (औद्योगिक) तरक्कियाती अथॉरिटी के सेक्टर - 21 में सनअती प्लाट के लिए 780 एकड़ और तिजारती प्लाट (व्यावसायिक) के लिए 220 एकड़ यानि कुल 1000 एकड़ ज़मीन मुहैया है.
बता दें कि गुज़िश्ता जुमा के रोज़ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सीएम योगी ने यूपी में इस प्रोजेक्ट का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा या यमुना डेवलेपमेंट अथॉरिटी फिल्म सिटी बनाने के लिए मिसाली जगह है. वहां पर मुल्क की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनाने की मुनासिब सहूलियात मौजूद हैं.
मधुर भंडारकर से की थी मुलाकात
इसके बाद इतवार के रोज़ वज़ीरे आला फिल्मकार मधुर भंडारकर से इस सिलसिले में मुल्कात की थी. हुकूमत की जानिब से एक तरजुमान के मुताबिक, भंडारकर ने सीएम को फिल्म सिटी के प्रोजेक्ट के लिए मुबारकबाद दी और फिल्म इंडस्ट्री से मुकम्मल तआवुन की यकीन दिहानी भी कराई. इस मौके पर सीएम ने उन्हें राम मंदिर के प्रसाद के तौर पर प्रभु श्रीराम का सिक्का, रामचरित मानस, तुलसी माला व कुंभ की कॉफी टेबल बुक भी दी थी.
Zee Salaam LIVE TV