)
Phone under 10000: अगर आप 10 हजार में सस्ता और अच्छा फोन ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन फोन लेकर आए हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके फोन की बैटरी काफी लंबे वक्त तक चले तो यह फोन आपके लिए है. इस फोन का नाम है Vivo Y02. विवो के इस उमदाह 4जी फोन में आपको 6.51-इंच की HD+ स्क्रीन मिलेगी और साथ ही ऑक्टा-कोर MediaTek प्रोसेसर भी मिलेगा. वहीं Vivo Y02 की बैटरी की बात करें तो यह मॉन्सटर कैटेगरी में आती है. कंपनी ने फोन में 5,000mAh बैटरी दी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आप इस फोन का 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट चुनते हैं तो आपको इसकी कीमत 8,999 पड़ेगी. फोन को आर्किड ब्लू और कॉस्मिक ग्रे कलर में लॉन्च किया गया है. इसकी सेल वीवो ई स्टोर पर होगी. इसके अलावा आप इसे वीवो के शोरूम और आम मोबाइल की दुकानों से भी खरीद सकेंगे.
Vivo Y02 फोन में आपको Funtouch OS 12 एंड्रॉइड मिलेगा. इसके अलावा फुल एचजी डिस्पले मिलेगी. कंपनी ने यूजर्स का ध्यान रखते हुए डिस्पले में आई प्रोटेक्शन मोड लगाया है. जिससे आंखों पर कम जोर पड़ेगा, और आप ब्ली रेज से बचे रहेंगे. जो लोग सेल्फी खीचना पसंद करते हैं उनके लिए कंपनी वॉटरड्रॉप-स्टाइल कटआउट कैमरा दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी फोन की परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए Helio P22 चिपसेट दे सकती है. हालांकि रैम के मामले में फोन कहीं ना कहीं कम है.
जिन लोगों को फोटो खीचना पसंद है उनके लिए कंपनी ने 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया दिया है. सेल्फी और वीडियो कॉल को बेहतर बनाने के कंपनी ने फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया है. कंपनी ने फेस ब्यूटी और टाइम लैप्स का भी फीचर फोन में डाला है. फोन की स्पेसिफिकेशन्स कीमत को पूरी तरह से जस्टिफाई करती है.
फोन में 32जीबी स्टोरेज है, आप इसे microSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं. फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है. वहीं बात करें चार्जिंग की तो इसके साथ आपको 10W वायर्ड और 5W रिवर्स चार्जिंग सिस्टम मिलता है.