)
नई दिल्लीः आसुस (ASUS) का एक उप-ब्रांड रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (ROG) ने मंगलवार को भारतीय बाजार में अपनी आरओजी फोन श्रृंखला के लेटेस्ट अपग्रेड के रूप में आरओजी फोन 5S और 5S Pro लॉन्च किया है. आरओजी फोन 5S सीरीज फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 888 प्लस 5जी मोबाइल (5G Mobile) प्लेटफॉर्म के साथ आता है, जिसमें उन्नत 5जी (5G) क्षमताओं के साथ 18 जीबी तक फास्ट एलपीडीडीआर5 रैम है.
8 जीबी से लेकर 12 जीबी तक रैम की क्षमता
आसुस आरओजी फोन 5एस की कीमत 8 जीबी रैम प्लस 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट के लिए 49,999 और 12 जीबी रैम प्लस 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 57,999 रुपये है. आसुस आरओजी फोन 5एस प्रो की कीमत 79,999 रुपये है. स्मार्टफोन की बिक्री 18 फरवरी से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी. दोनों में 6.78 इंच का फुल-एचडी प्लस (1,080 एक्स 2,448 पिक्सल) सैमसंग एमोएलईडी डिस्प्ले 144 हट्र्ज रिफ्रेश रेट, 360 हट्र्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ हैत्र
फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000 एमएएच की बैटरी
आरओजी फोन 5एस और आरओजी फोन 5एस प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्लस एसओसी द्वारा संचालित हैं, जिन्हें एड्रेनो 660 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है. पूर्व को 12 जीबी तक एलपीडीडीआर5 रैम के साथ जोड़ा गया है, जबकि बाद वाले को 18 जीबी एलपीडीडीआर5 रैम के साथ जोड़ा गया है. आसुस आरओजी फोन 5एस और आरओजी फोन 5एस प्रो में डुअल-सेल 6,000 एमएएच की बैटरी 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है.
सेल्फी के लिए फ्रंट में 24 एमपी का कैमरा
आरओजी फोन 5एस सीरीज 64 एमपी फ्लैगशिप सोनी आईएमएक्स686 सेंसर मैन कैमरे के साथ आता है, जो आपको 8के प्रो वीडियो रिकॉर्डिंग, फोटो और वीडियो के लिए प्रो मोड और सुपर्ब नाइट मोड परफॉर्मेंस की पेशकश करता है. इसमें अल्ट्रा-वाइड एंगल कैप्चर करने के लिए सेकेंडरी 13 एमपी कैमरा 5 एमपी का मैक्रो कैमरा भी है और यह हाइपरस्टीडी वीडियो-रिकॉर्डिंग सुविधा प्रदान करता है. सेल्फी के लिए, फ्रंट में 24 एमपी का कैमरा है जो 4के भी शूट कर सकता है.
Zee Salaam Live Tv