)
सिराज माही/नई दिल्ली : Boycott Hyundai Trend: शनिवार यानी (5 जनवरी) को कार कंपनी हुंडई (Hyundai) को भारत-पाक के दरमियान रिश्तों की कड़वाहट का खामियाजा भुगतना पड़ा.
दरअसल कार कंपनी हुंडई की पाकिस्तान यूनिट ने शनिवार को कश्मीरी एकता दिवस के मौके पर ट्विटर से एक पोस्ट किया जिसमें कश्मीर के ताल्लुक से ऐसा कुछ लिखा था जो भारत के लोगों को पसंद नहीं आया. इसके बाद भारत के ट्विटर यूजर ने कंपनी की मुखालफत शुरू कर दी. ट्विटर पर #BoycottHyundai ट्रेंड होने लगा. इसके बाद भारत की हुंडई यूनिट को सफाई देनी पड़ी.



पाकिस्तान 5 फरवरी को कश्मीरी एकता दिवस मनाता है. इस दिन साउथ कोरियाई कार निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai) और किआ (Kia) की पाकिस्तानी इकाई के अनवेरिफाइड ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट किया गया. इसमें लिखा था-''आइए हम अपने कश्मीरी भाइयों के बलिदान को याद करें और उनके समर्थन में खड़े हों, क्योंकि वे आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. हम कश्मीर की आजादी के लिए एकजुट खड़े हैं''.
इसके बाद भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #BoycottHyundai ट्रेंड होने लगा. हालांकि इसके बाद हुंडई पाकिस्तान का पोस्ट डिलीट कर दिया गया. लेकिन उसके स्क्रीन शॉट्स सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे.
Cars Sold by Hyundai Motors in 2021
India - 505,000
Pakistan - 8000Yet @Hyundai_Global chose to needle India via its Pakistani Handle. Either they are very stupid and lack business sense or they have hired a very incompetent PR team which led to #BoycottHyundai disaster pic.twitter.com/jProIRNqYi
— Rishi Bagree (@rishibagree) February 6, 2022
भारतीय यूजर्स ने हुंडई को भारतीय बाजार की ताकत दिखाते हुए बहिष्कार की मांग की. एक यूजर ने लिखा- ''2021 में हुंडई मोटर्स की कारों की बिक्री. भारत में 5 लाख 50 हजार, जबकि पाकिस्तान में 8 हजार. इसके बावजूद हुंडई ने अपने पाकिस्तानी हैंडल के जरिये भारत को चोट पहुंचाई. या तो वे बेहद मूर्ख हैं या फिर उनमें बिजनेस सेंस की कमी है. हो सकता है कि उनकी पीआर टीम किसी लायक नहीं, जिसने उसे बायकॉट हुंडई के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया''.
Official Statement from Hyundai Motor India Ltd.#Hyundai #HyundaiIndia pic.twitter.com/dDsdFXbaOd
— Hyundai India (@HyundaiIndia) February 6, 2022
लोगों की नाराजगी बढ़ने पर Hyundai Motor की भारतीय इकाई ने रविवार रात सफाई पेश की. उसने बयान जारी कर कहा कि ''Hyundai ब्रांड के लिए भारत दूसरा घर है. 25 साल से ज्यादा समय से हम भारतीय बाजार के लिए कमिटेड हैं और राष्ट्रवाद की ठोस भावना के साथ मजबूती से खड़े हैं. हमें सोशल मीडिया के एक ऐसे पोस्ट से जोड़ा जा रहा है, जिससे हमारा लेना-देना नहीं है. हम असंवेदनशील बातों के लिए Zero Tolerance की नीति अपनाते हैं और इस तरह की किसी भी बात की कड़ी आलोचना करते हैं''.
Video: