)
Bad Cholesterol Foods: हमारे शरीर में नसों का जाल बिछा होता है, जो कि सभी अंगों तक पोषण और ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करती हैं. लेकिन कुछ अनहेल्दी फूड (unhealthy foods) को खाने से शरीर में गंदगी (हाई कोलेस्ट्रॉल) भरने लगती है और नसें ब्लॉक हो जाती हैं. अगर समय पर इन खतरनाक फूड्स (dangerous foods) का सेवन नहीं रोका गया, तो नसें फट भी सकती हैं. जिसके कारण मौत हो सकती है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
Cholesterol Increasing Foods: इन फूड को खाने से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल
शरीर में गंदगी (हाई कोलेस्ट्रॉल) भरने का मतलब बुरे कोलेस्ट्रॉल (bad cholesterol reasons) से हैं. अनहेल्दी फूड को खाने से नसों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, जो नसों को ब्लॉक कर देता है. ब्लॉक नसों में ब्लड फ्लो रुक जाता है और नस फटने का खतरा बन जाता है. आइए कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाले फूड के बारे में जानते हैं.
फास्ट फूड - Fast Food Side Effects
कम उम्र में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का बड़ा कारण फास्ट फूड्स का सेवन है. कई शोध में देखा गया है कि फास्ट फूड खाने से नसों में गंदा कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, जिससे नसें ब्लॉक हो जाती हैं. इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा बढ़ जाता है.
फ्राइड फूड - Fried Food Side Effects
भारत में तला हुआ भोजन काफी किया जाता है. त्योहारों पर पूरी-सब्जी, पकौड़े आदि का बहुत चलन है. लेकिन इन फ्राइड फूड के साथ फ्राइस, बर्गर जैसे फूड्स खाने से खून में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है. यह गंदा कोलेस्ट्रॉल दिल और दिमाग के लिए काफी खतरनाक है.
फुल फैट प्रॉडक्ट - Full Fat Product Side Effects
अगर आप फुल फैट वाले मक्खन, दूध, पनीर, क्रीम आदि का सेवन करते हैं, तो भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है. डेयरी प्रॉडक्ट कैल्शियम का बेहतरीन स्त्रोत होते हैं, लेकिन इनका सेवन अत्यधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए. आप इसकी जगह लो फैट डेयरी प्रॉडक्ट का सेवन कर सकते हैं.
Disclaimer:
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है. हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी ज़ी न्यूज़ हिन्दी की नहीं है. हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें. हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है.